आंध्र प्रदेश हादसा: अनकापल्ली की फॉर्मा कंपनी में रिएक्टर फटने से हुआ जोरदार धमाका, 15 लोगों की हुई मौत, 41 घायल

  • आंध्र प्रदेश में हुआ बड़ा हादसा
  • अनकापल्ली की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका
  • घटना में 15 लोगों की मौत, 41 घायल

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-21 17:37 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में एक फार्मा कंपनी में रिएक्टर फटने से जबरदस्त धमाका हुआ। इस घटना में 15 लोगों की मौत हो गई और लगभग 41 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान घटनास्थल के आसपास धमाके की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, अस्पताल में सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

घायलों का चल रहा उपचार 

सूत्रों के मुताबिक, अच्युतपुरम एसईजेड के एक कंपनी के रिएक्टर में जोरदार धमाका हुआ था। अस्पताल में सभी घायल डॉक्टर्स के ऑब्जर्वेशन में है। इस बीच घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि घटना को लेकर सभी परिजनों गुस्सा फूट रहा है। इस बारे में जिला एसपी दीपिका पाटिल ने न्यूज एजेंसी एएनआई को जानकारी साझा की है। जिसमें उन्होंने बताया कि बुधवार रात तक घटना में मारे गए लोगों की संख्या 15 पहुंच गई है।

इसके अलावा अंग्रेज अखबार दि इंडियन एक्सप्रेस ने भी एक खबर प्रकाशित की है। जिसके मुताबिक, घटना में मारे गए दो लोगों का नाम पुडी मोहन और एन हरिका बताया गया है। इसके साथ ही अच्युतपुरम पुलिस स्टेशन के सर्किल इंस्पेक्ट एम बुचैया ने भी हादसे को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि धमाका इतना जोरदार था कि फार्मा कंपनी के अंदर मौजूद लोगों की त्वचा रासायनिक जलन से गंभीर रूप से झुलस गई। उन्होंने बताया, "यह भयानक, हृदयविदारक था। होश खोने से पहले वे चिल्ला रहे थे।"

रिएक्टर के पास बैठे थे लोग

फार्मा कंपनी में मौजूद अन्य लोगों को रिएक्टर ब्लास्ट की सूचना को लेकर बताया गया है कि अंदर बड़ा हादसा हो सकता है। दरअसल, यह घटना दोपहर के समय घटित हुई। जब कंपनी के वर्कर्स लंच कर रहे थे। उस दौरान कई मजदूर बाहर खाना खाने के लिए गए थे। इस बीच रिएक्टर के पास कम लोगों मौजूद थे, जो धमाके की चपेट में आ गए। 

Tags:    

Similar News