बीजेपी सांसद की अटकलों पर प्रतिक्रिया: हरियाणा CM पद के लिए बगावती रुख अपनाने की अटकलों को किया इंद्रजीत सिंह ने खारिज, कहा सब बातें बेबुनियादी

  • हरियाणा सीएम पद को लेकर चर्चाएं तेज
  • बीजेपी सांसद इंद्रजीत सिंह ने अटकलों को बताया बेबुनियादी
  • 17 अक्टूबर को नायब सिंह सैनी लेंगे सीएम पद के लिए शपथ

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-13 12:12 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  हरियाणा मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण की तैयारियां जोर-शोर से जारी है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के सांसद और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने मुख्यमंत्री पद को लेकर उनके खिलाफ लगाए जा रहे अटकलों पर प्रतिक्रिया दी है। सिंह ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि कुछ चैनल्स पर उनके खिलाफ तथ्यहीन (factless) खबरें चलाई जा रही हैं। वह बीजेपी के साथ मजबूती से खड़े हुए हैं। दरअसल, जबसे बीजेपी हरियाणा विधानसभा चुनाव जीती है तब से सीएम पद को लेकर चर्चाएं बढ़ गई हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि सीएम पद हासिल करने के लिए 9 विधायक बगावत पर उतारू हो गए हैं। इन्हीं नौ लोगों में से एक नाम इंद्रजीत सिंह का भी आ रहा है। कहीं यह अटकले हैं किस सिंह बीजेपी से सीएम पद को लेकर नाराज हैं तो कहीं यह कहा जा रहा है कि सिंह अपने मंत्री बनने के लिए अपने बेटे का नाम आगे कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि यहां तक कहा जा रहा है कि सिंह आठ विधायों के साथ शक्ति प्रदर्शन करेंगे। हालांकि, अब उन्होंने साफ कर दिया है कि यह सभी अटकलें बेबुनियादी हैं। 

यह भी पढ़े -बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया ने खड़ा किया टी-20 इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर, लेकिन इस लिस्ट में पहुंचा टॉप पर

इंद्रजीत ने एक्स पोस्ट के जरिए क्या कहा?

राव  इंद्रजीत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- कुछ मीडिया चैनलों पर तथ्यहीन खबरें चलाई जा रही है, जिनमें मुझे 9 विधायकों के साथ बगावती दिखाया जा रहा है। यह सब तथ्यहीन, आधारहीन समाचार है। मैं और सभी साथी विधायक भारतीय जनता पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हुए हैं।   

17 अक्टूबर को नायब सिंह सैनी लेंगे शपथ

आपको बता दें कि, हरियाणा की कमान नायब सिंह सैनी के हाथों में दी गई है। यह दूसरी बार है जब वह हरियाणा का सीएम पद संभालेंगे। जानकारी के मुताबिक, सैनी 17 अक्टूबर, गुरुवार को सीएम पद के लिए शपथ ग्रहण करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भारतीय जनता पार्टी के कई दिग्गज नेता शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम 10 बजे दशहरा मैदान सेक्टर 5 पंचकूला में आयोजित किए जाने की खबर है। शुक्रवार शाम तक खबर थी कि नायब सिंह सैनी 15 अक्टूबर को शपथ ले सकते हैं। लेकिन अब यह तारीख बदल कर 17 अक्टूबर हो बताई जा रही है।

यह भी पढ़े -आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बाबा सिद्दीक़ी की हत्या को लेकर कहा इससे देशभर के लोगों में डर

बीजेपी की हरियाणा में हैट्रिक

मालूम हो कि, भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में तीसरी बार विधानसभा चुनाव जीतकर हैट्रिक जड़ दी है। राज्य की 90 सीटों में से बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, कांग्रेस का वनवास जारी रहने वाला है। हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी जिसके बाद इलेक्शन कमीशन ने चुनावी नतीजों का एलान 8 अक्टूबर को किया था। 

Tags:    

Similar News