हरियाणा विधानसभा चुनाव LIVE: 90 सीटों पर शाम 5 बजे तक 61% मतदान, यमुनानगर में सबसे ज्यादा 67.93% वोटिंग, 67.69% के साथ पलवल दूसरे नंबर पर

  • 2 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे भाग्य का फैसला
  • हरियाणा में कुल 2063 पोलिंग बूथ
  • 8 अगस्त को होगा परिणाम का एलान

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-05 03:19 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुए। राज्य में कल 1031 कैंडिडेट्स अपनी किस्मत ईवीएम मैं कैद हुई । जिसमें 101 महिलाएं शामिल है। सभी प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 20,35,4350 मतदाताओं के हाथों में है। इनमें 1,07,75,957 पुरुष और 95,77,926 महिला वोटर्स हैं। वहीं, अन्य वॉटर्स की संख्या 467 है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और जेजेपी के दुष्यंत चौटाला जैसे दिग्गजों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है। आपको बता दें कि, राज्य में 2,063 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। साथ ही, सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर नहीं जानकारी दी की 29,462 पुलिस कर्मी, 21196 होमगार्ड के जवान सहित 10403 स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) तैनात किए गए थे। 

शाम 5 बजे तक 61 परसेंट वोटिंग

हरियाणा विधानसभा की 90 विधानसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक 61% वोटिंग हुई है। यमुनानगर में सबसे ज्यादा 67.93% वोटिंग हुई। उसके बाद पलवल में 67.69% और फतेहाबाद में 67.05% मतदान हुए हैं।

कौन से दल कितनी सीटों पर लड़ रहे हैं?

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा 90 में से 89 सीटों पर लड़ा। कांग्रेस ने भी 89 सीटों पर कैंडीडेट्स खड़े किए थे। वहीं, आम आदमी पार्टी की बात करें तो वह 88 सीटों पर लड़ी। जेजेपी और एएसपी कागठबंधन हुआ देखने को मिला। राज्य की कुल 90 सीटों में से जेजेपी 66 सीटों पर और आजाद समाज पार्टी 12 सीटों पर लड़ी। दूसरी ओर आईएलएनडी और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन 86 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। जिसमें से ILND ने 51 और BSP ने 35 सीटों पर दांव लगाया था। वहीं, सीपीएम ने एक ही सीट पर अपना उम्मीदवार खड़ा किया था। 

हॉट सीटें

ऐलनाबाद विधानसभा सीट, अंबाला सीट, रनिया सीट, लाडवा सीट और उचाना कलां सीट पर सबकी नजर टिकी थी। जुलाना विधानसभा सीट पर भी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला जहां कांग्रेस ने अपनी ओर से पहलवान विनेश फोगाट पर भरोसा जताया था।

Live Updates
2024-10-05 12:34 GMT

हरियाणा विधानसभा चुनाव में शाम 5 बजे तक 61% वोटिंग हुई है। यमुनानगर में सबसे ज्यादा 67.93% वोटिंग हुई। उसके बाद पलवल में 67.69% और फतेहाबाद में 67.05% मतदान हुए हैं। 

2024-10-05 11:59 GMT

हरियाणा विधानसभा चुनाव की प्रचार रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी की कोशिश की गई थी। इस पर कार्यकर्ता का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा- दीपेंद्र हुड्डा एक कार्यक्रम में आए थे। कुछ शरारती तत्व मेरे नाम का इस्तेमाल करके फर्जी आईडी बना रहे हैं और मेरे चाचा और कांग्रेस उम्मीदवार जस्सी पेटवार के खिलाफ टिप्पणी कर रहे हैं। कृपया मेरे नाम का इस्तेमाल न करें। मैं पूरी तरह से कांग्रेस के साथ हूं। यह देखा जा सकता है कि मैं अपने चाचा जस्सी पेटवार के ठीक बगल में खड़ी थी। मैं उनके साथ खड़ी हूं और उनका समर्थन करती हूं। 

2024-10-05 10:58 GMT

हरियाणा विधानसभा चुनाव में दोपहर 3 बजे तक 49.13% वोटिंग हुई है। यमुनानगर में सबसे ज्यादा 56.79% वोटिंग हुई। वहीं, 56.59% के साथ नूंह दूसरे नंबर पर है।

अंबाला- 49.39%

भिवानी- 50.31%

चरखी दादरी- 47.08%

फरीदाबाद- 41.74%

फतेहाबाद- 52.46%

गुरुग्राम- 38.61%

हिसार- 51.25%

झज्जर- 49.68%

जिंद- 53.94%

कैथल- 50.58%

करनाल- 49.17%

कुरुक्षेत्र- 52.13%

महेंद्रगढ़- 52.67%

मेवात- 56.59%

पलवल- 56.02%

पंचकुला- 42.60%

पानीपत- 49.40%

रेवाड़ी- 50.22%

रोहतक- 50.62%

सिरसा- 48.78%

सोनीपत- 45.86%

यमुनानगर- 56.79%

2024-10-05 10:42 GMT

कांग्रेस की एक रैली के दौरान स्टेज पर कांग्रेस कार्यकर्ता सोनिया दुहन के साथ हुई बदसलूकी को लेकर मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा- यह कांग्रेस के DNA में है। यह किसी का सम्मान नहीं करते। यह महिलाओं, दलित समाज, युवाओं, गरीबों का सम्मान नहीं करते। हमारी सरकार मजबूती से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। कोई आवेदन आता है तो हम जरूर कार्रवाई करेंगे। 

2024-10-05 10:28 GMT

हरियाणा आम आदमी पार्टी अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने झज्जर के एक पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला। साथ ही, स्याही लगी उंगली दिखाई। 

2024-10-05 09:40 GMT

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नूंह में मतदान जारी। एक पोलिंग बूथ के बार लंबी-लंबी कतारों में मतदाता कर रहे हैं अपनी बारी का इंतजार।

2024-10-05 09:36 GMT

कांग्रेस कार्यकर्ता सोनिया दुहन के साथ मंच पर हुई बदसलूकी पर कांग्रेस सांसद और दलित नेता कुमारी शैलजा ने आपत्ति जाहिर की है। उन्होंने कहा- मैंने उनसे बात की, वह बता रहीं हैं कि उनको वहां पर तंग किया गया। उनको हाथ मार रहे थे, कोहनी मार रहे थे और मंच से हटना चाह रहे थे। मैंने उनसे पुष्टि की है इस बात की। उन्होंने कहा कि उनके साथ मिसबिहेव हुआ है। अगर आज किसी महिला के साथ ऐसा कुछ होता है, तो यह बेहद निंदनीय है। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Tags:    

Similar News