हरियाणा विधानसभा चुनाव LIVE: 90 सीटों पर शाम 5 बजे तक 61% मतदान, यमुनानगर में सबसे ज्यादा 67.93% वोटिंग, 67.69% के साथ पलवल दूसरे नंबर पर

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-05 03:19 GMT
Live Updates - Page 2
2024-10-05 09:26 GMT

कांग्रेस की बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता! केंद्रीय मंत्री किररेन रिजिजू ने साधा कांग्रेस पर निशाना

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कहा- पिछले 10 सालों में हरियाणा में पीएम मोदी के आशीर्वाद से अच्छे काम हुए हैं। कांग्रेस की बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता। 70 सालों से उन्होंने झूठे वादे किए हैं। वे यहां-वहां कुछ चुनाव जीत सकते हैं, लेकिन सत्ता में नहीं आ सकते। राहुल गांधी के शब्द इतने आपत्तिजनक हैं कि हमें दुख होता है, वह हमारी आलोचना कर सकते हैं, लेकिन उन्हें ऐसी बातें नहीं कहनी चाहिए जिससे देश को नुकसान हो।

2024-10-05 09:09 GMT

सीएम नायाब सिंह सैनी ने लाडवा के एक गुरुद्वारे में मत्था टेका

हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी कैंडिडेट नायब सिंह सैनी ने लाडवा के एक गुरुद्वारे में पहुंच कर मत्था टेका। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने यहां एक पोलिंग बूथ पर भारतीय जनता पार्टी हेल्प डेस्क का भी जायजा लिया।

2024-10-05 08:25 GMT

दोपहर 1 बजे तक 36.69% वोटिंग

हरियाणा विधानसभा चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 36.69% वोटिंग हुई है।

मेवात- 42.64%

यमुनानगर- 42.08%

जींद- 41.93%

पंचकूला- 25.89% 

 

2024-10-05 08:06 GMT

कांग्रेस को कम से कम मिलेंगी 75 सीटें- कांग्रेस नेता अशोक तंवर

कांग्रेस नेता अशोक तंवर ने मतदान करने के बाद कहा- कांग्रेस को कम से कम 75 सीटें मिलेंगी। बदलाव का माहौल है और कांग्रेस को बड़ी सफलता जरूर मिलेगी। कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों के साथ खड़ी है और यह जनादेश उन लोगों के खिलाफ है जो पिछले 10 सालों में लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके। 

2024-10-05 07:15 GMT

पहलवान संगीता फोगाट ने लोगों से की वोट डालने की अपील

पहलवान संगीता फोगाट ने लोगों से वोट डालने की अपील करते हुए कहा, "मैंने एक पहलवान और एक किसान की बेटी के रूप में वोट दिया है। हमने उस बदलाव के लिए वोट दिया है जो हम चाहते हैं। हर कोई भाजपा सरकार से नाखुश है और वह बदलाव चाहते हैं। कांग्रेस किसानों, पहलवानों और महिलाओं सभी के लिए अच्छा काम करेगी। मैं लोगों से अपील करना चाहूंगी कि वह अपने घरों से बाहर आएं और वोट दें।

2024-10-05 07:12 GMT

बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, विकास आदि मुद्दों पर काम करेंगे- पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "कांग्रेस भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री वही होगा जिसे कांग्रेस विधायक चाहेंगे और हाईकमान तय करेगी। हम बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, विकास आदि मुद्दों पर काम करेंगे।"

2024-10-05 07:08 GMT

कांग्रेस नेता अशोक तंवर ने किया मतदान

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस नेता अशोक तंवर ने सिरसा के एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला। 

2024-10-05 06:50 GMT

सुबह 11 बजे तक राज्य में 22.70% मतदान

हरियाणा की 90 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 22.70% मतदान हुआ है। पलवल में सबसे ज्यादा 27.94% वोटिंग हुई। वहीं, दूसरे नंबर पर जींद है जहां 27.20% मतदान हुआ। मेवात में 25.65% मतदान और पंचकूला में सबसे कम 13.46% वोटिंग हुई।


2024-10-05 06:14 GMT

कांग्रेस ने किया दलितों का अपमान- सीएम नायाब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री और बीजेपी की ओर से लाडवा विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी नायाब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर परिवारवाद से लेकर दलितों के अपमान का आरोप लगाया है। सैनी ने कहा- हवा भाजपा के पक्ष में है। लाडवा में बड़े अंतर से कमल खिलेगा और हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बन रही है। कांग्रेस को सपने देखने से कोई नहीं रोक सकता, उन्होंने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में भी सपने देखे लेकिन उन्हें अपना काम देखना चाहिए। उन्होंने किस प्रकार भ्रष्टाचार किया और विकास के अंदर बाधा बने। प्रदेश की जनता समझ रही है कि उन्होंने किस तरह दलितों का अपमान किया है। कांग्रेस ने दलितों के विकास के लिए कोई योजना नहीं बनाई। 

2024-10-05 05:56 GMT

झज्जर सीट से कांग्रेस कैंडिडेट गीता भुक्कल ने अपने परिवार के साथ किया मतदान

झज्जर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस कैंडिडेट गीता भुक्कल ने अपने परिवार के साथ हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाला। 

Tags:    

Similar News