कर्नाटक में मंत्री से मिलने में नाकाम महिला ने नाले में खड़े होकर किया विरोध-प्रदर्शन

Bhaskar Hindi
Update: 2023-06-21 07:35 GMT
Woman stands in dirty nallah to protest after failing to meet K'taka minister
डिजिटल डेस्क, रायचूर (कर्नाटक)। कर्नाटक में मंत्री से मिलने से रोके जाने के बाद एक महिला सफाई कर्मचारी ने रायचूर जिले में एक नाले में खड़े होकर विरोध-प्रदर्शन किया। वह सफाई कर्मचारियों के लिए अलग कब्रिस्तान और राष्ट्रीय पहचान पत्र की मांग कर रही थी। सफाई कर्मचारी गीता सिंह ने नाले में उतरकर सभी को चौंका दिया और अपने ऊपर गंदा पानी डाल लिया। घटना मंगलवार की है।

सिंह ने रायचूर के जिला प्रभारी मंत्री डॉ. शरण प्रकाश पाटिल के मिलने से इनकार करने के बाद विरोध-प्रदर्शन किया। मंत्री जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। वह मंत्री से मिलने और मांगें रखने आई थीं।

उसने आरोप लगाया था कि मंत्री के सुरक्षा कर्मचारियों ने उसे उनसे मिलने या मंत्री को अपनी याचिका प्रस्तुत करने की अनुमति नहीं दी। इससे क्षुब्ध होकर वह पास के बरसाती पानी एकत्र करने वाले नाले में कूद गई और विरोध जताया। हालांकि अन्य लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह गटर में चली गई। उसने निगम के अधिकारियों पर अपना गुस्सा उतारा। गीता सिंह के विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस घटनाक्रम से परेशान है।

रायचूर के प्रभारी मंत्री के रूप में डॉ. शरण प्रकाश पाटिल की नियुक्ति शुरू से ही विवादों में रही है। उनकी नियुक्ति के विरोध में जिले में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन किया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मंत्री पाटिल रायचूर में एम्स की स्थापना के खिलाफ हैं, जिसके लिए लोग वर्षों से विरोध कर रहे हैं। लोग स्थानीय विधायक और लघु सिंचाई और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री एन.एस. बोसाराजू की नियुक्ति की मांग कर रहे हैं।


अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Tags:    

Similar News