मौसम अपडेट: चेन्नई में बारिश का कहर जारी, दिल्ली में साफ रहेगा आसमान, उत्तर प्रदेश-बिहार और झारखंड में IMD का अलर्ट

  • चेन्नई में लोग बारिश से परेशान
  • आरियालुर, कारूर, तिरुप्पुर में बारिश का अलर्ट
  • राजधानी का मौसम रहेगा सुहाना

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-16 03:30 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने आज (16 अक्टूबर) कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, इनमें मध्य प्रदेश, दक्षिण-पश्तिम मानसून के गुजरात, महाराष्ट्र के कुछ इलाके, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जैसे राज्य शामिल हैं। वहीं, तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में बारिश का कहर जारी है। मंगलवार (15 अक्टूबर) को यहां मूसलाधार बारिश हुई जिसके चलते सड़कें पानी से पूरी तरह भर गईं। हालत ऐसी है कि एमके स्टालिन ने सरकार से 18 अक्टूबर तक चेन्नई, तिरुवल्लूर, चेंगलापट्टू और कांचीपुरम में आईटी कंपनियों को वर्क फ्रॉम अडवाइजरी जारी करने के लिए कहा है।

 तमिलनाडु के हालात

तमिलनाडु में बारिश ने लोगों को परेशान कर रखा है। राज्य में मछुआरों को 17 अक्टूबर तक समंदर के पास ना जारी की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने पुदुक्कोट्टाई, एरोड, रामनाथपुरम, धरमपुरी, सिवागांगाई, नीलगिरी, तिरुचिरापल्ली, नमक्कल, पेरांबलुर, नागापट्टनम, सलेम, दिंदीगुल, आरियालुर, कारूर, तिरुप्पुर और कोयंबटूर राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़े -बिहार के जिलों में होने वाली है भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, दिल्ली में जल्द आ सकती है ठंड, जानें कैसा रहने वाला है और राज्यों का मौसम

दिल्ली में कैसा होगा मौसम?

मौसम विभाग ने देश की राजधानी दिल्ली में आज आसमान साफ रहेने की संभावना जताई है। राज्य का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, न्यूनतम टेंपरेचर 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। नोएडा में अधिक्तम 34 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

कानपुर का मौसम

उत्तर प्रदेश के कानपुर में अगले 5 दिनों तक बादल चाए रहने की आशंका है। यहां चार किलोमीटर प्रित घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना बताई जा रही है। आज कानपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने वाला है।

राजस्थान में मैसम का हाल

 राजस्थान की अगर बात करें तो यहां मानसून ने अलविदा कह दिया है। राज्य में ठंड आने वाली है। लेकिन फिर भी मौसम विभाग ने कोटा और उदयपुर में हल्कि बूंदाबांदी का अनुमान लगाया है। हालांकि, राज्य के कई हिस्सों में आसमान साफ रहेगा।  

Tags:    

Similar News