डेकोरेशन आइडियाज: दिवाली की सजावट के लिए जरूर खरीदें ये 5 सस्ते और शानदार डेकोरेशन आइटम्स, घर दिखेगा बेहद खूबसूरत

  • दिवाली है हिंदुओं का बेहद खास त्योहार
  • 31 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा त्योहार
  • इस दिवाली घर को सस्ती चीजों से सजाएं

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-11 13:26 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दिवाली हिंदुओं का एक बहुत शुभ और बड़ा त्योहार है। इस साल दिवाली 31 अक्टूबर, गुरुवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। ये त्योहार लोगों के जीवन से अंधकार खत्म करके रोशनी भर देता है। इस दिन लोगों के घरों में भगवान गणेश, लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा-अर्चना होती है। अब दिवाली आने में कुछ ही दिनों का समय बाकी है। ऐसे में हम सभी के घरों में साफ-सफाई और सजावट होनी शुरू भी हो गई है। इस त्योहार पर लोग अपने घरों को रंग-बिरंगी लाइट लगा कर सजाते हैं। आज हम आपके लिए कुछ कमाल के आइडियाज लेकर आए हैं जिससे आप अपने घर को और भी ज्यादा खूबसूरत लुक दे सकते हैं। 

यह भी पढ़े -आलिम हकीम ने एक्टर आदित्य रॉय कपूर को दिया नया लुक, शेयर की फोटो

रंगोली बनाएं

कोई भी त्योहार क्यों ना हो रंगोली के बिना अधूरा लगता है। तो आप इस दिवाली रंगोली जरूर बनाएं। अगर आप चाहें तो फूलों की रंगोली भी बना सकते हैं। 

दीपक जलाएं

 दीपक अंधकार को झट से दूर कर देता है। ठीक उसी तरह अगर आप दिवाली के दिन दीपक से घर को सजाते हैं तो ये आपको काफी पॉजिटिव फील देगा।

यह भी पढ़े -मौसम के करवट लेते ही संतरों का दस्तक शुरू, विटामिन 'सी' का सबसे बड़ा स्रोत

फूलों से सजाएं घर

घर को सजाने के लिए फूल एक बेहद कमाल का ऑप्शन साबित हो सकता है। इस दिवाली आप अपने घर के दरवाजे और कमरों को फूलों से डेकोरेट कर सकते हैं। आपका घर बाहर से सुंदर लगने साथ-साथ अंदर से भी खूबसूरत लगेगा।

फेयरी लाइट

 दिवाली हमारी जीवन से अंधेर के ले जाती है और बदले में रोशनी प्रदान करती है। ऐसे में अगर आप घर को ही लाइट्स से सजा दें तो घर भी आपके दिल जैसे चमक उड़ेगा। 

हैंडमेड दिया

कुछ लोगों को अपने हाथों से डेकोरेशन की चीजें बनाना बेहद पसंद है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं तो पेपर की मदद से दिए घर पर ही बना सकते हैं और उन्हें दीवार पर सजा सकते हैं।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

 यह भी पढ़े -चुटकी भर जायफल चटाने से आपके शिशु रहेंगे न‍िरोग

Tags:    

Similar News