गणेश चतुर्थी: रामलला से लेकर वर्ल्ड कप की थीम पर सजे खूबसूरत गणेश पंडाल, देखते ही मन हो जाएगा खुश

  • देशभर में मची त्योहार की धूम
  • इस साल देखे जा सकते हैं अनोखे पंडाल
  • यहां देखें तस्वीरें

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-14 13:12 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। गणेश चतुर्थी की धूम पूरे देश में नजर आ रही है। लोगों ने घरों और पंडाल में धूमधाम से गणपति बप्पा का स्वागत किया है। इस 10 दिन के उत्साह के लिए देशभर में हर साल तरह-तरह की थीम के पंडाल देखने को मिलते हैं। लोगों ने हर साल की तरह इस साल भी बड़े ही अनोखे पंडाल सजाए हैं। इस बार टी-20 वर्ल्ड कप से लेकर मेंटल हेल्थ थीम तक बेहद खूबसूरत पंडाल देखने को मिल रहे हैं। यहां तक की रामलला की थीम पर भी पंडाल डेकोरेट किया गया है। तो चलिए जानते हैं इस बार भक्तों ने पंडालों की क्या थीम रखी हैं।

यह भी पढ़े -पम्पकिन सीड्स कोमल से दिल और सख्त हड्डियों का रखते हैं ये पूरा ख्याल

अयोध्या राम मंदिर थीम

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्तों में काफी ज्यादा उत्साह और खुशी देखने को मिली। इसी वजह से इस साल राम मंदिर की थीम पर पंडाल डेकोरेट किया है। ये देखने में बेहद खूबसूत है। गणपति बप्पा को बिलकुल रामलला जैसे तैयार किया गया है। 

टी-20 वर्ल्ड कप थीम

इस साल गुजरात में गणेश जी का एक अनोखा पंडाल सजाया गया है। ये वर्ल्ड कप की थीम पर निर्धारित है। भारतीय क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ये फोटो शेयर कर सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं।

 इको फ्रेंडली थीम

गणेपति बप्पा का एक पंडाल इको फ्रेंडली थीम पर बेस्ड है। यहां पर गणेश जी की प्रतिमा को पत्तों और पत्तलों जैसी कई इको फ्रेंडली चीजों से सजाया गया है। ये देखने में काेफी अलग और सुंदर है।

यह भी पढ़े -पेड़ पर उगती जलेबी! शरीर के लिए बहुत गुणकारी

मेंटल हेल्थ थीम

सपनों की नगरी मुंबई में मेंटल हेल्थ थीम पर आधारित पंडाल की सजावट की गई है। जेबी नगर में स्थित ऋद्धि सिद्धि मंडल ने इस साल मेंटल हेल्थ के बारे में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया है। मंडल ने 15 मिनट का लाइव ड्रामा क्रिएट किया है जो पूरी तरह से मेंटल हेल्थ पर बेस्ड है। ड्रामा के जरिए लोगों को ये बताने की कोशिश की गई है कि अपने जीवन को कैसे बदला जा सकता है। साथ ही, कैसे सुधारा भी जा सकता है।

बर्थडे थीम

 एक तरह से देखा जाए तो ये भगवान गणेश का बर्थडे ही है। इस बार लोगों ने जन्मदिन थीम पर आधारित पंडाल भी सजाया है, जिसमें बलून्स देखने को मिलते हैं। 

मोदक थीम

 माना जाता है कि गणेश जी को मोदक बेहद पसंद हैं। भगवान की पसंद का ध्यान रखते हुए मोदक की थीम पर भी पंडाल डेकोरट किया गया है। यहां अलग-अलग रंग के मोदक देखे जा सकते हैं।

Tags:    

Similar News