जंग में मदद की गुहार: रूस को सैन्य सहायता मुहैया करा रहा है उत्तर कोरिया: जेलेंस्की

  • जेलेंस्की ने उत्तर कोरिया पर लगाया बड़ा आरोप
  • जेलेंस्की ने अपने सहयोगी देशों से मांगी मदद
  • रूस और उत्तर कोरिया के बीच सैन्य गठबंधन लगातार बढ़ रहा है- जेलेंस्की

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-14 05:04 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने उत्तर कोरिया पर बड़ा आरोप लगाया है, साथ ही अपने सहयोगी देशों से अधिक मदद करने पर जोर दिया है। आपको बता दें जेलेंस्की ने उत्तरी कोरिया पर रूस सेना में अपनी सेना शामिल करने का आरोप लगाया है। 

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक बड़े युद्ध को रोकने को लिए अपने समर्थित सहयोगी देशों से मदद की अपील  की है।  जेलेंस्की ने कहा रूस और उत्तर कोरिया के बीच सैन्य गठबंधन लगातार बढ़ रहे है। जिसमें हथियार और सैन्य बलों से उत्तर कोरिया रूक की मदद कर रहा है।

जेलेंस्की का ये बयान यूरोपीय देशों की यात्रा के बाद आया है।आपको बता दें पिछले दिनों जेलेंस्की ने सैन्य सहायाता पाने के उद्देश्य से बर्लिन, लंदन, पेरिस और रोम की यात्रा की थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें  रूस-यूक्रेन जंग लगातार तीन सालों से जारी है। रूस के रक्षा मंत्री ने मीडिया को जानकारी दी रूसी सेनाओं ने अब सेलिडोव शहर और पोक्रोव्स्क के दक्षिण में मायखाइलिव्का पर कब्जा कर लिया है अब रूसी सेना डोनेस्क क्षेत्र के पश्चिम की ओर बढ़ रही हैं। 

आपको बता दें कुछ दिन पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने धमकी भरे शब्दों में कहा अगर कोई भी रूस पर मिसाइल दागता है तो वह जवाबी कार्रवाई के तहत परमाणु बम से हमला करने में हिचकिचाएंगा नहीं। रूस की इस धमकी के बाद कई देशों में चिंता का माहौल है। पुतिन की चेतावनी से लोगों के मन में डर पैदा हो गया है। हाल ही में यूक्रेन को पश्चिम देशों ने क्रूज मिसाइलें प्रोवाइड करवाई थीं। यह मिसाइलें रूस के काफी अंदर तक जाकर तबाही मचाने की मारक क्षमता रखती हैं। वहीं, अमेरिका और ब्रिटेन ने यूक्रेन को यह मिसाइलें दागने की खुली छूट दी हुई है। इसे लेकर पुतिन ने पश्चिमी देशों को ये चेतावनी दी।

Tags:    

Similar News