आगामी स्मार्टफोन: Redmi Note 14 5G ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, सर्टिफिकेशन पोर्टल पर हुआ स्पॉट

  • स्मार्टफोन को इंडोनेशियाई सर्टिफिकेशन पोर्टल पर देखा गया था
  • Redmi Note 14 5G बीते महीने चीनी मार्केट में लॉन्च किया है
  • ग्लोबल वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन चीनी वेरिएंट समान बताए हैं

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-12 07:55 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रेडमी (Redmi) जल्द ही अपने लेटेस्ट हैंडसेट नोट 14 5जी (Note 14 5G) को ग्लोबल मार्केट में लाने वाली है। हाल ही में इसके संकेत मिले हैं। दरअसल, एक रिपोर्ट के अनुसार, स्मार्टफोन को इंडोनेशियाई सर्टिफिकेशन पोर्टल पर देखा गया था, जिससे पता चलता है कि, इसे देश में रिलीज किया जा सकता है। इसके अलावा इसे अमेरिका और यूरोप की सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा गया था।

आपको बता दें कि, कंपनी ने Redmi Note 14 5G को बीते महीने ही चीनी मार्केट में लॉन्च किया था। हालांकि, ग्लोबल वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन चीनी वेरिएंट की तुलना में अपरिवर्तित बताए गए हैं। आइए जानते हैं इस फोन से जुड़ी अन्य जानकारी...

Redmi Note 14 5G यहां हुआ स्पॉट

टेक आउटलुक के अनुसार, Redmi Note 14 5G को इंडोनेशियाई डायरेक्टोरेट जेंडरल सुम्बर दया और पेरंगकट पॉस डैन इंफॉर्मेटिका (SDPPI) पर स्पॉट किया गया, जो स्मार्टफोन सर्टिफिकेशन को संभालने वाली नियामक संस्था है। नए रेडमी स्मार्टफोन को एजेंसी से सीरियल नंबर ‘104201/SDPPI/2024' और PLG ID – ‘10047' के साथ सर्टिफिकेशन मिला है।

डेटाबेस पर देखे गए स्मार्टफोन में मॉडल नंबर 24094RAD4G था, जहां G एक ग्लोबल वेरिएंट की ओर इशारा करता है। विशेष रूप से, स्मार्टफोन को अमेरिका में फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) और यूरोपीय इकोनॉमिक कम्युनिटी (EEC) पर भी देखा गया था। हालांकि, कंपनी ने अब तक इसके ग्लोबल लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है।

Redmi Note 14 5G स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1,080 x 2,400 पिक्सल का रेजॉल्यूशन प्रदान करती है। फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है।

स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16-मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। इसमें 6nm ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 7025 अल्ट्रा चिपसेट मिलता है। जिसके साथ 12GB तक LPDDR4X रैम और 512GB तक UFS 2.2 इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। जबकि, पावर देने के लिए इसमें 5,110mAh की बैटरी है जो 45W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Tags:    

Similar News