आगामी स्मार्टफोन: Redmi 13 4G का रेंडर हुआ लीक, 108 मेगापिक्सल कैमरा और Helio G91 चिपसेट के साथ हो सकता है लॉन्च

  • डिजाइन लैंग्वेज Redmi 12 के समान है
  • Helio G88 प्रोसेसर दिया जा सकता है
  • 108 मेगापिक्सल कैमरा मिल सकता है

Bhaskar Hindi
Update: 2024-05-22 11:05 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी रेडमी (Redmi) ग्लोबल मार्केट में नोट 13 4जी (Note 13 4G) और नोट 13 प्रो 4जी (Note 13 Pro 4G) को लॉन्च करने के बाद रेडमी 13 4जी (Redmi 13 4G) को लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में इस आगामी स्मार्टफोन का रेंडर लीक हुआ है। जिसके बाद फोन से जुड़ी कई अहम जानकारी सामने आई हैं।

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब Redmi 13 4G की लीक जानकारी मिली है। इससे पहले करीब 1.5 महीने पहले भी इस हैंडसेट से जुड़ी डिटेल लीक हुई थी। वहीं अब 91Mobiles के एक नए लीक से डिवाइस के आधिकारिक रेंडर, कीमत सहित कई जानकारी मिली हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में...

Redmi 13 की कैसे होगी डिजाइन

इस आगामी स्मार्टफोन की डिजाइन लैंग्वेज Redmi 12 के समान है और दोनों ही डिवाइस काफी ह​द तक समान होने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, यह अपडेट वर्जन होगा जिसमें Helio G88 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसका कोडनेम MT6768 है। वहीं एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि, Redmi 13 में 2024 के लिए मीडियाटेक के नए लॉन्च किए गए Helio G91 का उपयोग भी किया जा सकता है।

कैमरा के मामले में Redmi 13 में 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है। जबकि Redmi 12 में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया था। इसके अलावा Redmi 13 में फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जा सकता है। लीक​ रिपोर्ट में कीमत और वेरिएंट को लेकर भी जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट की मानें तो Redmi 13 को 6GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट और 8GB रैम+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत करीब 199 यूरो (लगभग 18,000 रुपए) हो सकती है। जबकि, टॉप-ऑफ-द-लाइन मॉडल की कीमत करीब 229 डॉलर बताई गई है। 

Redmi 12 4G के स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टफोन में 90Hz का रिफ्रेश रेट के साथ 6.79 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है।यह Android 13 आधारित MIUI 14 पर रन करता है और इसमें MediaTek Helio G88 प्रोसेसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो कि 18W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। 

Tags:    

Similar News