आगामी स्मार्टफोन: Poco M6 Plus 5G को भारत में लॉन्च से पहले BIS सर्टिफिकेशन मिला

  • लिस्टिंग से फोन की महत्वपूर्ण जानकारी मिली है
  • मॉडल नम्बर 24065PC95I के साथ देखा गया है
  • Redmi Note 13R का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है

Bhaskar Hindi
Update: 2024-05-29 08:12 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी पोको (POCO) अपने नए हैंडसेट पर काम कर रही है। हाल ही में कंपनी ने आगामी स्मार्टफोन को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया गया है। इस फोन का नाम पोको एम6 प्लस 5G (Poco M6 Plus 5G) है। लिस्टिंग से फोन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। फिलहाल, कंपनी ने Poco M6 Plus 5G को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है।

वहीं इंडस्ट्री सूत्रों की मानें तो आगामी स्मार्टफोन रेडमी नोट 13 आर (Redmi Note 13R) का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है और इसे जून में लॉन्च किया जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो इसके स्पेसिफिकेशन लगभग समान हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस फोन से जुड़ी जानकारी...

लिस्टिंग में क्या खास?

Poco M6 Plus 5G स्मार्टफोन को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर देखा गया है। यहां पर डिवाइस को मॉडल नम्बर 24065PC95I के साथ देखा गया है। लिस्टिंग के इसके अलावा अन्य कोई जानकारी हैंडसेट से जुड़ी नहीं दी गई है। लेकिन, आगामी फोन Redmi Note 13R का रीब्रांडेड वर्जन कहा जाने के कारण इसके स्पेसिफिकेशन समान हो स​कते हैं।

रेडमी नोट 13R के स्पेसिफिकेशन

इस हैंडसेट में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.79-इंच की डिस्पले गई है, जो कि 1,080x2,460 पिक्सल का रेजॉल्यूशन देती है। इसका टच सैंपलिंग रेट 240Hz है और यह 550nits की पीक ब्राइटनेस प्रदान करती है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सिस्टम मिलता है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी और सेकंडरी 2-मेगापिक्सल का शूटर सेंसर शामिल है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

रेडमी नोट 13R हाइपरओएस पर रन करता है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इसमें 12GB तक रैम के साथ स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 512GB तक का ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,030mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 33W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है।

Tags:    

Similar News