अपकमिंग स्मार्टफोन: Oppo A3 Pro की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, डिजाइन और कलर ऑप्शन भी आए सामने

  • Oppo A3 Pro को 12 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा
  • एज्योर, माउंटेन ब्लू और यूं जिन पाउडर कलर मिलेंगे
  • शाइनी बैक कवर और लेदर फिनिश के साथ आएगा

Bhaskar Hindi
Update: 2024-04-08 06:15 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो (Oppo) जल्द अपना लेटेस्ट हैंडसेट ए3 प्रो (A3 Pro) को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट की घोषणा भी कर दी है। साथ ही इसके डिजाइन और कलर ऑप्शन का खुलासा भी हो गया है। बता दें कि, इससे पहले Oppo A3 Pro के डिस्प्ले साइज और अन्य प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी ऑनलाइन सामने आई थी।

माना जा रहा है कि, आगामी स्मार्टफोन Oppo A2 Pro की जगह लेगा, जिसे सितंबर 2023 में चीन में लॉन्च किया गया था। ओप्पो चाइना वेबसाइट पर एक लैंडिंग पेज के अनुसार, Oppo A3 Pro को 12 अप्रैल को चीन में लॉन्च किया जाएगा। आइए जानते हैं इस हैंडसेट से जुड़ी प्रमुख जानकारी के बारे में...

कंपनी ने शेयर की ये जानकारी

Oppo A3 Pro को तीन रंग विकल्प एज्योर, माउंटेन ब्लू और यूं जिन पाउडर (चीनी से अनुवादित) में लॉन्च किए जाने की पुष्टि की गई है। इनमें से एज्योर वेरिएंट शाइनी बैक कवर के साथ आएगा, जबकि दो अन्य वेरिएंट में लेदर फिनिश मिलेगा।

रेंडर भी आया सामने

ओप्पो ए3 प्रो का डिजाइन भी सामने आ गया है, यह पहले लीक हुए CAD रेंडर से मेल खाता है। स्मार्टफोन एक बड़े गोलाकार रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ आता है, जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। जबकि, पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर को मॉडल के दाहिने किनारे पर दिया गया है।

इस बीच, ओप्पो ए3 प्रो के लीक हुए रेंडर में बेहद पतले बेजेल्स वाला डिस्प्ले और फ्रंट कैमरे के लिए सेंटर होल-पंच स्लॉट नजर आ रहा है। वहीं स्मार्टफोन के निचले किनारे पर एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और सिम ट्रे स्लॉट को देखा गया है।

पहले भी लीक हुई जानकारी

आपको बता दें कि, इससे पहले लीक रिपोर्ट में कहा गया था कि, Oppo A3 Pro में पिछले ओप्पो ए2 प्रो मॉडल की तरह ही 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। आगामी हैंडसेट का आकार 162.7 मिमी x 74.5 मिमी x 7.8 मिमी होने की उम्मीद जताई गई थी। ऐसा भी कहा जा रहा है कि यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा।

Tags:    

Similar News