न्यू कलर फोन: OnePlus 12 भारत में जल्द एक नए कलर वेरिएंट में होगा उपलब्ध, डिजाइन किया टीज

  • कंपनी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया
  • नया कलर ऑप्शन जल्द जाने की जानकारी दी गई है
  • फ्लोई एमराल्ड और सिल्की ब्लैक कलर में उपलब्ध है

Bhaskar Hindi
Update: 2024-05-29 07:31 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की प्रीमियम स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वनप्लस जल्द ही अपने फ्लैगशिप फोन वनप्लस 12 (OnePlus 12) का नया कलर वेरिएंट पेश कर सकती है। दरअसल, इसको लेकर कंपनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, कि वे एक नया कलर ऑप्शन लेकर आ सकते हैं।

बता दें कि, जनवरी में इस स्मार्टफोन को फ्लोई एमराल्ड और सिल्की ब्लैक कलर में लॉन्च किया था। कंपनी ने अब तक इसकी लॉन्च की तारीख शेयर नहीं की है। आइए जानते हैं क्या कहा कंपनी ने...

टीजर में क्या खास?

वनप्लस इंडिया ने अपने X हैंडल (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वनप्लस 12 के लिए एक नए रंग विकल्प को टीज किया है। स्मार्टफोन निर्माता ने वनप्लस 12 के नए रंग की एक जूम-इन तस्वीर भी शेयर की है और लोगों से रंग का अनुमान लगाने के लिए कहा है। इमेज में कैमरा मॉड्यूल के लिए एक शाइन फिनिश के साथ एक मैटालिक सिल्वर कलर दिखाया गया है। 

कंपनी द्वारा टीजर पोस्ट करने के बाद लोगों ने कमेंट में सेक्शन में “ग्लेशियल व्हाइट” का अनुमान लगाया। वहीं इस महीने की शुरुआत में भी, एक Android Authority रिपोर्ट में Oxygen OS v14.0.0.608 अपडेट के कोड में ग्लेशियल व्हाइट का उल्लेख हुआ था। बता दें कि, OnePlus 12 को चीन में एक्सक्लूसिव तौर पर ग्लेशियल व्हाइट कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया था, लेकिन यह अन्य बाजारों में उपलब्ध नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि, इसे कंपनी अब भारत सहित ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर सकती है।

OnePlus 12 के स्पेसिफिकेशन

OnePlus 12 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.82-इंच की क्वाड-HD+ LTPO 4.0 AMOLED डिस्प्ले मिलती है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का Sony LYT-808 प्राइमरी सेंसर, 48-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 64-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल है। फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।

इसमें 16GB LPDDR5x रैम के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट मिलता है। साथ ही इसमें 512GB UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। स्मार्टफोन में 5,400mAh की बैटरी के साथ 100W सुपरVOOC वायर्ड चार्जर मिलता है। यह 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

Tags:    

Similar News