ऑडियो डिवाइस: Nothing Ear और Nothing Ear A बड्स 18 अप्रैल को होंगे लॉन्च, कंपनी ने की पुष्टि

  • भारत में नया स्मार्टफोन Nothing Phone (2a) लॉन्च किया था
  • ईयरबड्स Nothing Ear A सस्ते दाम में उपलब्ध हो सकते हैं
  • कंपनी ने बीटल और एक मेंढक को आमने-सामने दिखाया था

Bhaskar Hindi
Update: 2024-04-06 07:35 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वनप्लस के सह-संस्थापक कार्ल पेई के नेतृत्व वाले यूके स्टार्टअप नथिंग (Nothing) ने 18 अप्रैल को लॉन्च किए जाने वाले डिवाइस की घोषणा कर दी है। कंपनी ने कंफर्म किया है वह तीसरी पीढ़ी के ट्रूली वायरलेस स्टीरियो (टीडब्ल्यूएस) ऑडियो से पहले दो अन्य डिवाइस पेश करेगी। इनके नाम का ऐलान भी कर दिया है, जो नथिंग ईयर (Nothing Ear) और नथिंग ईयर ए (Nothing Ear A) हैं।

बता दें कि, इससे पहले माना जा रहा था कि, कंपनी नथिंग ईयर 3 (Nothing Ear 3) को लॉन्च करेगी। लेकिन कंपनी ने घोषणा की कि वह अपने उत्पादों के लिए अपनी नामकरण रणनीति को रीसेट कर रही है।

कंपनी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

नथिंग ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में, पुष्टि की कि वह 18 अप्रैल को दो नए डिवाइस लॉन्च करेगी। नथिंग ईयर और नथिंग ईयर ए। नथिंग ईयर के 2023 में लॉन्च किए गए नथिंग ईयर 2 की जगह ले सकता है।

आपको बता दें कि, कंपनी ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन Nothing Phone (2a) को लॉन्च किया था। यह फोन Nothing Phone 2 की तुलना में काफी सस्ता है। ऐसे में माना जा रहा है कि, कंपनी अपने ईयरबड्स Nothing Ear A को सस्ते दाम में उपलब्ध करा सकती है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि, आगामी ईयरबड्स सस्ते वेरिएंट के रूप में आएगा या नहीं।

पहले दिया से संकेत

मालूम हो कि, इससे पहले नथिंग ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में, "प्ले डेट" कैप्शन के साथ एक पोस्टर शेयर किया था। जिसमें एक बीटल और एक मेंढक को आमने-सामने दिखाया गया था। यहां किसी प्रकार की जानकारी शेयर नहीं की गई थी। अनुमाना लगाया गया था कि, कंपनी अपने दो नए डिवाइस को लॉन्च कर सकती है। वहीं अब कंपनी ने खुद इस बात की घोषणा कर दी है।

Tags:    

Similar News