आगामी स्मार्टफोन: Huawei Mate 80 में मिल सकती है इन-डिस्प्ले 3डी फेस रिकग्निशन तकनीक, लीक रिपोर्ट में खुलासा

  • अब तक Mate 70 सीरीज बाजार में नहीं आई है
  • एडवांस्ड फेशियल रिकग्निशन तकनीक की खबर
  • कंपनी ने Mate 80 को लेकर जानकारी नहीं दी है

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-14 05:25 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की दिग्गज टेक कंपनी हुआवेई (Huawei) अपनी आगामी स्मार्टफोन सीरीज मेट 80 (Mate 80) पर काम कर रही है। यह सीरीज Mate 70 की सक्सेसर या अपग्रेड के रूप में आ स​कती है। हालांकि, अब तक कंपनी ने Mate 70 को लॉन्च नहीं किया है, ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी इसे अगले साल के अंत तक बाजार में उतार सकती है। हाल ही में एक टिपस्टर ने दावा किया है कि आगामी सीरीज में एडवांस्ड फेशियल रिकग्निशन तकनीक हो सकती है। आइए जानते हैं इस हैंडसेट से जुड़ी अन्य जानकारी...

Weibo पोस्ट से सामने आई जानकारी

एक रिपोर्ट के अनुसार, Huawei अपने फ्लैगशिप डिवाइस के साथ फेस रिकग्निशन को बढ़ावा दे रहा है। आने वाले वर्षों में, कंपनी इस तकनीक को पूरी तरह से अंडर-डिस्प्ले मैकेनिज्म के साथ अपग्रेड कर सकती है। वहीं चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर Fixed Focus Digital नाम के एक टिपस्टर ने हाल ही में एक बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर किया है।

इस पोस्ट में Mate 80 सीरीज में इन-डिस्प्ले 3D फेशियल रिकग्निशन तकनीक के होने का संकेत दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस तकनीक या Mate 80 सीरीज को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है।

क्या है 3D फेशियल रिकग्निशन तकनीक

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इन-डिस्प्ले 3D फेस तकनीक के लिए नॉच या पंच-होल डिजाइन की आवश्यकता नहीं होती है। यह सीधे स्क्रीन के नीचे होगी। पिक्सल के बीच सूक्ष्म छिद्रों से यह संभव हो सकता है। एक इनोवेटिव सॉल्यूशन होने के कारण, यह आपके डिवाइस की सुरक्षा को और भी सटीक बनाएगा।

Huawei Mate 60

कंपनी अपनी 80 सीरीज के सभी मॉडलों के लिए 3D फेस रिकग्निशन का उपयोग कर सकती है। हालांकि, Mate 70 फ्लैगशिप में यह तकनीक मिलने की उम्मीद कम ही है। बता दें कि, कंपनी ने इससे पहले पिछले साल सितंबर में Huawei Mate 60 को बाजार में उतारा था। ऐसे में अब कंपनी Mate 70 को पेश करने की तैयारी में है। ऐसे में कम समय में नई तकनीक के साथ आने की संभावना कम दिखाई पड़ती है।

Tags:    

Similar News