अपकमिंग फिल्म: सनी देओल की फिल्म 'जाट' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, इस बार हैंडपंप नहीं, पंखा उखाड़ते नजर आएंगे एक्टर

  • सनी देओल मना रहे हैं आज अपना 67वां जन्मदिन
  • फिल्म जाट से सनी देओल का फर्स्ट लुक आया सामने
  • फिल्म जाट का पहला पोस्टर रिलीज

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-19 09:28 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सनी देओल बॉलीवुड के मशहूर एक्टर हैं। सनी ने अपने दमदार और अलग अंदाज से लोगों के दिल में जगह बनाई है। एक्टर आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपनी नई फिल्म के टाइटल और फर्स्ट लुक को शेयर कर फैंस को तोहफा दिया है। सनी ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जाट' का पहला पोस्टर शेयर किया है। जिसमें एक्टर नए अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर को देखने के बाद सनी के फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

फिल्म जाट से सनी का फर्स्ट लुक

माइथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले बनी फिल्म 'जाट' के आज रिलीज हुए फर्स्ट लुक पोस्टर में सनी देओल एक दमदार और इंटेंस अवतार में नजर आ रहे हैं। पोस्टर देखकर साफ है कि फिल्म 'जाट' भरपूर एक्शन और ड्रामा से भरी होगी। इस फिल्म को गोपीचंद मलिनेनी ने डायरेक्ट किया है। पोस्टर शेयर करते हुए सनी ने कैप्शन में लिखा- Introducing the man with a national permit for MASSIVE ACTION.

Full View

यह भी पढ़े -'सिकंदर' के बाद क्या सलमान 'किक 2' पर कर रहे हैं काम? जानिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट से क्यों मचा 'कोहराम'

'जाट' की स्टार कास्ट

'जाट' में सनी देओल के अलावा एक्टर रणदीप हुड्डा, सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा जैसे सितारे लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का म्यूजिक थमन एस ने तैयार किया है, जबकि सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी ऋषि पंजाबी ने संभाली है। एडिटिंग का काम नवीन नूली और प्रोडक्शन डिजाइन अविनाश कोल्ला कर रहे हैं। तकनीकी टीम में एक्शन कोरियोग्राफर्स अनल अरासु, राम लक्ष्मण और वेंकट शामिल हैं।

सनी देओल का वर्कफ्रंट

सनी देओल के वर्कफ्रंट पर सनी देओल आखिरी बार 2023 की फिल्म गदर 2 में नजर आए थे। इस फिल्म से उन्होंने पर्दे पर दमदार वापसी की थी। एक्टर के पास फिलहाल 'जाट' के अलावा लाहौर 1947 है। राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में सनी देओल के साथ एक्ट्रेस प्रीति जिंटा दिखाई देंगी। इसके अलावा एक्टर बॉर्डर 2 में भी नजर आएंगे।

Tags:    

Similar News