धोखाधड़ी मामला: रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी समेत 5 लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज, डांस ग्रुप ने लगाया 11.96 करोड़ की इनामी राशि हड़पने का आरोप

  • रेमो उनकी पत्नी समेत 5 लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
  • डांस ग्रुप ने लगाय करोड़ों की इनामी राशि हड़पने का आरोप

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-20 05:18 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के सबसे सफल डांस कॉरियोग्राफर रेमो डीसूजा उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। डांस कॉरियोग्राफर रेमो डीसूजा उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा समेत पांच लोगों पर धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं। मुंबई के ठाणे पुलिस स्टेशन पर रेमो डीसूजा उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा समेत पांच लोगों के खिलाफ एक डांस ग्रुप के साथ चीटिंग करने का मामला दर्ज किया गया है। मुंबई की ठाणे पुलिस ने बताया कि शनिवार को ये शिकायत दर्ज करवाई गई थी। रेमो और उनकी पत्नी समेत सभी लोगों पर 11.96 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का गंंभीर आरोप लगाया गया है। 

यह भी पढ़े -'डांस प्‍लस प्रो' में देसी मूव्स के साथ भारतीय तड़का लाएंगे रेमो डिसूजा

इन पांच लोगों के नाम शिकायत में शामिल

बता दें कि, 26 साल के डांसर ने 16 अक्टूबर को मुंबई के ठाणे पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी। इस शिकायत के मुताबिक, डांसर और उसके ग्रुप के साथ साल 2018 से लेकर जुलाई 2024 के बीच धोखाधड़ी की गई है। इस ग्रुप ने एक रियलिटी शो में परफॉर्म कर जीत हासिल की थी। लेकिन आरोपियों ने ऐसे दिखाया जैसे वो ग्रुप उनका है और उनकी जीती 11.96 करोड़ रुपए की इनामी राशि हड़प ली। इस मामले में पुलिस ने रेमो डिसूजा, उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा, ओमप्रकाश शंकर चौहान, रोहित जाधव, फ्रेम प्रोडक्शन कंपनी, विनोद राऊत, रमेश गुप्ता और एक अन्य शख्स के नाम पर केस दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़े -हिप-हॉप इंडिया' प्रोमो में नोरा और रेमो डिसूजा ने डांस से मचाया धमाल

ये होगी रोमो की अगली फिल्म

‘फालतू’, ‘एबीसीडी’, ‘एबीसीडी 2’, ‘ए फ्लाइंग जट्ट’, ‘रेस 3’ और ‘स्ट्रीट डांसर’ समेत कई फिल्मों को रेमो ने डायरेक्ट किया है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' में वो एक्टिंग करते भी नजर आए थे । जल्द ही रेमो की फिल्म ‘हैप्पी’ ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। इसमें अभिषेक बच्चन सिंगल फादर के रोल में नजर आएंगे। कोरियोग्राफर और डायरेक्टर होने के साथ-साथ रेमो डिसूजा कई रियलिटी शो के जज भी रह चुके हैं।

Tags:    

Similar News