करवा चौथ 2024: इस करवा चौथ अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए ये एक्ट्रेसेज रखेंगी निर्जला व्रत, जानें कौन सी एक्ट्रेस मनाएगी अपना पहला करवा चौथ

  • पति की लंबी उम्र के लिए पत्नियां रखती हैं करवा चौथ का व्रत
  • इस साल इन एक्ट्रेसेज की हुई है शादी
  • इन सेलेब्स का होगा पहला करवा चौथ

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-19 11:16 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। करवा चौथ बस आ ही गया है। इस दिन सारी ही सुहागिन महिलाएं अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। करवा चौथ का व्रत पत्नियां अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए रखती हैं। ये व्रत पति और पत्नि के बीच के प्रेम को बढ़ाता है। करवाचौथ का व्रत मोस्ट रोमांटिक व्रत में से एक है। यह मैरिड कपल्स के लिए बहुत खास होता है। खासकर पहला करवा चौथ व्रत हसबैंड और वाइफ दोनों के लिए स्पेशल होता है। इस बार कई बॉलीवुड सेलेब्स भी अपना पहला करवाचौथ व्रत मनाएंगे। आइए जानते उन सेलेब्स के बारे में, जो अपना पहला करवाचौथ सेलिब्रेट करने वाले हैं।

 

यह भी पढ़े -नयनतारा का सोशल मीडिया अकाउंट हुआ हैक, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी, फैंस से भी की अपील

तापसी पन्नू

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इस साल अपना पहला करवा चौथ व्रत रखने वाली हैं। उन्होंने एक बैडमिंटन प्लेयर से बहुत ही शांतिपूर्वक शादी की थी। जो डेनमार्क में रहते हैं और उनका नाम मैथियास बो है। इस कपल ने पंजाबी रीति-रिवाज से शादी की थी। जिसके बाद इस साल दोनों अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट करेंगे।

 

यह भी पढ़े -सनी देओल की फिल्म 'जाट' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, इस बार हैंडपंप नहीं, पंखा उखाड़ते नजर आएंगे एक्टर

कृति खरबंदा

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा इस साल अपना पहला करवा चौथ व्रत रखने वाली हैं। इस साल वो अपने लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप के बाद अपने बॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट से इसी साल 15 मार्च को शादी की थी। 

सोनाक्षी सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी दबंग बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने इस साल अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबार के साथ शादी की है। जिसके बाद इस साल एक्ट्रेस अपना पहला करवा चौथ अपने पति जहीर इकबाल के साथ सेलिब्रेट करने वाली हैं। 

रकुल प्रीत सिंह

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इस साल बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी के साथ 21 फरवरी को सात फेरे लिए थे। जिसके बाद इस साल दोनों अपना पहला करवा चौथ मनाने वाले हैं।

सुरभि चंदना

सुरभि चंदना अपने बॉयफ्रेंड के साथ 13 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद इस साल 2 मार्च को सात फेरे लिए हैं। जिसके बाद इस साल दोनों अपना पहला करवाचौथ एक साथ मनाएंगे।

 यह भी पढ़े -'सिकंदर' के बाद क्या सलमान 'किक 2' पर कर रहे हैं काम? जानिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट से क्यों मचा 'कोहराम'

Tags:    

Similar News