Shardiya Navratri 2024: आज से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि, जानिए किस दिन मां दुर्गा के किस स्वरूप की होगी पूजा

  • 03 अक्टूबर, गुरुवार से हो रही है नवरात्रि
  • पूरे 9 दिनों तक मां दुर्गा की आराधना होगी
  • नवरात्रि का समापन 12 अक्टूबर को होगा

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-02 09:03 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मां दुर्गा की आराधना का सबसे बड़ा पर्व यानि शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2024) कल से शुरू होने वाला है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, इसकी शुरुआत आश्विन मास में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को होती है। साल भर इस पर्व का इंतजार किया जाता है, जब भारत सहित पूरी दुनिया में हिंदू धर्म के लोग श्रद्धा भाव से मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना करते हैं। इस दौरान पूजा पंडाल सजाए जाते हैं और इनमें मां दुर्गा के अलग- अलग रूपों की प्रतिमा स्थापित की जाती हैं।

इस वर्ष इस पर्व की शुरुआत 03 अक्टूबर, गुरुवार से हो रही है और इसका समापन 12 अक्टूबर 2024 को दशहरा (विजयादशमी) के साथ होगा। बता दें कि, नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक मां आदिशाक्ति के नौ स्वरुपों शैलपुत्री, ब्रह्राचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री देवी की पूजा अर्चना की जाती है। आइए जानते हैं मां दुर्गा के किस स्वरूप की किस दिन की जाएगी आराधना...

नवरात्रि के नौ दिन

दिनांक

दिन

स्वरूप

नवरात्रि का पहले दिन

03 अक्टूबर 2024

गुरुवार

मां शैलपुत्री पूजा (घटस्थापना)

नवरात्रि का दूसरा दिन

04 अक्टूबर 2024

शुक्रवार

मां ब्रह्मचारिणी पूजा

नवरात्रि का तीसरा दिन

05 अक्टूबर 2024

शनिवार

मां चंद्रघंटा पूजा

नवरात्रि का चौथा दिन

06 अक्टूबर 2024

रविवार

मां कुष्मांडा पूजा

नवरात्रि का पांचवां दिन

07 अक्टूबर 2024

सोमवार

मां स्कंदमाता पूजा

नवरात्रि का छठवां दिन

08 अक्टूबर 2024

मंगलवार

मां कात्यायनी पूजा

नवरात्रि का सातवां दिन

09 अक्टूबर 2024

बुधवार

मां कालरात्रि पूजा

नवरात्रि का आठवां दिन

10 अक्टूबर 2024

गुरुवार

मां महागौरी पूजा

नवरात्रि का नौवां दिन

11 अक्टूबर 2024

शुक्रवार

मां सिद्धिदात्री पूजा

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष, वास्तुशास्त्री) की सलाह जरूर लें।

Tags:    

Similar News