September 2024: सोमवती अमावस्या से लेकर गणेश चतुर्थी और पितृ पक्ष तक, यहां देखें सितंबर में आने वाले प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

  • सितंबर के महीने में गणेश उत्सव मनाया जाएगा
  • सोमवती अमावस्या और पिठोरी अमावस्या भी है
  • अखंड सौभाग्य का हरतालिका तीज व्रत भी है

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-31 09:10 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। अंग्रेजी कैलेंडर का 9वां महीना सितंबर शुरू होने वाला है। वहीं हिंदू कैलेंडर का भाद्रपद मास चल रहा है और आश्विन की शुरुआत भी सितंबर में ही होगी। इस महीने की शुरुआत मासिक शिवरात्रि के दिन से हो रही है, जो कि शुभ दिन माना गया है। इसके अलावा सितंबर के महीने में कई व्रत और त्योहारों की भरमार रहेगी, जो पूजा पाठ की दृष्टि से काफी अहम होने वाले हैं।

आपको बता दें कि, सितंबर में सोमवती अमावस्या और पिठोरी अमावस्या आने वाली है। इसी महीने में अखंड सौभाग्य की हरतालिका तीज भी है और घर घर बप्पा भी इसी महीने विराजने वाले हैं। जब पूरे 10 दिनों का गणेश उत्सव धूम धाम से मनाया जाता है। आइए जानते हैं सितंबर के महीने में आने वाले व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट...

सितंबर 2024 व्रत-त्योहार

दिनांक 

दिन 

व्रत और त्योहार

01 सितंबर 2024 

रविवार 

मासिक शिवरात्रि

02 सितंबर 2024 

सोमवार 

सोमवती अमावस्या, पिठोरी अमावस्या

06 सितंबर 2024 

शुक्रवार 

हरतालिका तीज, वराह जयंती

07 सितंबर 2024 

शनिवार 

गणेश चतुर्थी, गणेश उत्सव का शुभारंभ

08 सितंबर 2024 

सोमवार 

स्कंद षष्ठी

10 सितंबर 2024 

मंगलवार 

ललिता सप्तमी

11 सितंबर 2024 

बुधवार 

महालक्ष्मी व्रत का प्रारंभ, राधा अष्टमी

14 सितंबर 2024 

शनिवार 

परिवर्तिनी एकादशी

15 सितंबर 2024 

रविवार 

वामन जयंती, रवि प्रदोष व्रत

16 सितंबर 2024 

सोमवार 

कन्या संक्रांति, विश्वकर्मा पूजा

17 सितंबर 2024 

मंगलवार 

गणेश विसर्जन, अनंत चतुर्दशी, भाद्रपद पूर्णिमा व्रत, पितृ पक्ष का प्रारंभ, पूर्णिमा श्राद्ध

18 सितंबर 2024 

बुधवार

आंशिक चंद्र ग्रहण, भाद्रपद पूर्णिमा का स्नान-दान

19 सितंबर 2024 

गुरुवार 

आश्विन मास प्रारंभ, आश्विन कृष्ण प्रतिपदा

21 सितंबर 2024 

शनिवार 

महाभरणी श्राद्ध, विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी

24 सितंबर 2024 

मंगलवार 

मासिक कालाष्टमी

25 सितंबर 2024 बुधवार 

नवमी 

श्राद्ध, मातृ नवमी, जीवित्पुत्रिका व्रत या जीतिया व्रत

28 सितंबर 2024 

शनिवार 

इंदिरा एकादशी व्रत

29 सितंबर 2024 

रविवार 

रवि प्रदोष व्रत

30 सितंबर 2024 

सोमवार 

आश्विन मासिक शिवरात्रि

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Tags:    

Similar News