Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत के दिन महादेव को लगाएं इन चीजों का भोग, मनोकामना होगी पूर्ण

  • भांग और धतूरा का भोग शिवजी को लगाएं
  • प्रदोष के दिन मखाने की खीर का भोग लगाएं
  • इस दिन हलवे का भोग भी लगाना चाहिए

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-30 09:43 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हर महीने के त्रयोदशी तिथि प्रदोष का व्रत रखा जाता है और यह देवों के देव महादेव की भक्ति के लिए खास माना जाता है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं और शाम को प्रदोष काल में शिवजी की पूजा ​पूरे विधि विधान से करते हैं। ऐसा माना जाता है कि, जो कि भी व्यक्ति यह व्रत रखता है उसके जीवन में आने वाली सभी तरह की परेशानियां दूर हो जाती हैं और उसका जीवन सुखमय हो जाता है।

भाद्रपद मास का प्रदोष व्रत 31 अगस्त, शनिवार को पड़ रहा है। इस दिन कई शुभ संयोग भी बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन यदि शिवजी को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाया जाए तो वे जल्दी ही कृपा अपने भक्तों का बरसाते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

भांग और धतूरा

भगवान शिव को कुछ ऐसी चीजें पसंद हैं, जिन्हें आमलोग नहीं खा सकते। जैसे कि आपने धतूरा के बारे में सुना होगा और इस फल को देखा भी होगा। इसके अलावा शिवजी को भांग भी काफी पसंद है। ये दोनों ही चीजें भगवान को बहुत प्रिय हैं, इसनिए आपको प्रदोष व्रत के ​दौरान इन चीजों का भोग जरूर लगाना चाहिए।

हलवा

प्रदोष व्रत के दिन आपको भगवान शंकर और माता पार्वती जी की पूजा में हलवे का भोग लगाना चाहिए। यह हलवा आप आलू या सूजी से तैयार करें। ऐसा माना जाता है कि, इसका भोग लगाने से घर से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और शिवजी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

खीर

किसी भी पूजा में खीर अहम मानी जाती है। वहीं प्रदोष व्रत भी खीर का भोग आपको लगाना चाहिए। मान्यता है कि, प्रदोष व्रत के दिन शिव जी को मखाने की खीर का भोग लगाने से भगवान प्रसन्न होकर भक्तों को आशीर्वाद देते हैं और उनके सभी कष्टों को दूर करते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

प्रदोष व्रत के दिन व्रती को तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन भूलकर भी किसी को अपशब्द नहीं बोलना चाहिए। इसके अलावा व्रती को चावल और नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। वहीं पूजा करने के दौरान कभी भी शिवजी को सिंदूर, हल्दी, तुलसी, केतकी नहीं चढ़ाना चाहिए।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Tags:    

Similar News