July Vrat Tyohar List 2024: जगन्नाथ रथयात्रा से लेकर सावन सोमवार तक इस महीने में आएंगे ये प्रमुख व्रत और त्योहार

  • इस महीने में जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाएगी
  • सावन महीने की शुरुआत इसी महीने में होगी
  • जुलाई के महीने में योगिनी एकादशी व्रत भी है

Bhaskar Hindi
Update: 2024-07-02 05:22 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। अंग्रेजी कैलेंडर का सातवां महीना जुलाई शुरू हो गया है, वहीं हिन्दी कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ महीना चल रहा है। दोनों ही दृ​ष्टि से यह समय व्रत और पर्वों का माना जाता है। जुलाई के महीने में योगिनी एकादशी से लेकर, कोकिला व्रत, गुरु पूर्णिमा, प्रदोष व्रत, विनायक चतुर्थी आदि व्रत आने वाले हैं।

इसी महीने में प्रभु श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा भी धूमधाम से निकाली जाएगी। इसके अलावा देवों के देव महादेव का प्रिय महीना सावन भी जुलाई में शुरू होगा और पहला सावन सोमवार भी इसी महीने में आएगा। व्रत और पर्व की दृष्टि से कितना खास होने वाला है ये महीना, आइए जानते हैं इनकी ति​थि, दिन सहित पूरी लिस्ट...

दिनांक 

दिन 

व्रत और त्योहार

02 जुलाई 2024 

मंगलवार 

योगिनी एकादशी

03 जुलाई 2024 

बुधवार 

प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)

04 जुलाई 2024 

गुरुवार  

मासिक शिवरात्रि

05 जुलाई 2024 

शुक्रवार 

आषाढ़ अमावस्या

06 जुलाई 2024 

शनिवार 

गुप्त नवरात्रि आरंभ

07 जुलाई 2024 

रविवार 

जगन्नाथ रथ यात्रा

09 जुलाई 2024 

मंगलवार 

विनायक चतुर्थी

16 जुलाई 2024 

मंगलवार 

कर्क संक्रांति

17 जुलाई 2024 

बुधवार 

देवशयनी एकादशी व्रत

19 जुलाई 2024 

शुक्रवार 

प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)

20 जुलाई 2024 

शनिवार 

कोकिला व्रत

21 जुलाई 2024 

रविवार 

गुरु पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा

22 जुलाई 2024 

सोमवार 

पहला सावन सोमवार

23 जुलाई 2024 

मंगलवार 

पहला मंगला गौरी व्रत, पंचक शुरू

24 जुलाई 2024 

बुधवार 

गजानन संकष्टी चतुर्थी

27 जुलाई 2024 

शनिवार 

कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी

29 जुलाई 2024 

सोमवार 

दूसरा सावन सोमवार व्रत

30 जुलाई 2024 

मंगलवार 

दूसरा मंगला गौरी व्रत

31 जुलाई 2024 

बुधवार 

कामिका एकादशी

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Tags:    

Similar News