Women's T20 World Cup: लीग मैच के चौथे मुकाबले में कीवी टीम ने 58 रनों से दर्ज की जीत, 102 रनों पर सिमटी टीम इंडिया

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-04 13:39 GMT
Live Updates - Page 2
2024-10-04 15:38 GMT

पारी की लास्ट ओवर में कप्तान सोफी डेवाइन ने पूरा किया अपना अर्धशतक

भारत और न्यूजीलैंड टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में पारी की लास्ट ओवर की शुरुआत हो चुकी है। इस वक्त क्रीज पर न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डेवाइन और मैडी ग्रीन क्रीज पर मौजूद हैं। भारत के लिए घातक माने जाने वाली सोफी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। 

2024-10-04 15:34 GMT

रेणुका ने भारत की झोली में डाली एक और सफलता

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे मुकाबले में रेणुका ठाकुर सिंह ने भारत की झोली में एक और सफलता डाल दी है। रेणुका ने 18.4 ओवरों में कीवी बल्लेबाज ब्रूक हॉलिडे को स्मृति मंदाना के हाथों आउट करा दिया। हॉलिडे ने 12 गेंदों में 16 रनों की पारी खेली थी। 

2024-10-04 15:14 GMT

न्यूजीलैंड को तीसरा झटका

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे मुकाबले में रेणुका ठाकुर ने 14.2 ओवर में अमेलिया केर को पवेलियन रवाना कर न्यूजीलैंड को एक और झटका दे दिया है। रेणुका ने अपने ओवर की दूसरी गेंद पर अमेलिया को पूजा वस्त्राकर के हाथों आउट करा दिया। अमेलिया ने 22 गेंदों में 13 रनों की पारी खेली थी।

2024-10-04 14:49 GMT

न्यूजीलैंड की दोनों सलामी बल्लेबाज लौटी पवेलियन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे मुकाबले में सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया प्लिमर और सूजी बेट्स की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी थी। महज 10 ओवरों में टीम का स्कोर 70 रनों के पार पहुंच गया। इसमें सूजी बेट्स की 27 और जॉर्जिया प्लिमर की 34 रनों की पारी ने अहम भूमिका निभाई। दोनों ओपनिंग प्लेयर्स के पवेलियन लौटने के बाद कप्तान सोफी डेवाइन और अमेलिया केर क्रीज पर उतरी हैं।

2024-10-04 14:42 GMT

आशा शोभाना ने दिलाया भारत को एक और विकेट

न्यूजीलैंड की ओर से ओपनिंग करने उतरी जॉर्जिया प्लिमर भारतीय गेंदबाज आशा शोभाना की गेंद पर आउट हो गई। प्लिमर ने 9वें ओवर की पहली गेंद को हवा में उछाला लेकिन गेंद सीधा भारतीय स्टार बल्लेबाज स्मृति मंदाना के हाथों में जा गिरा। 

2024-10-04 14:38 GMT

भारत को मिली पहली सफलता

न्यूजीलैंड की सलामी बल्लेबाज सूजी बेट्स 24 गेंदों में 27 रन बनाकर लौंटी पवेलियन। अरुंधती रेड्डी की गेंद पर सूजी बेट्स ने गेंद को हवा में उछाला, लेकिन गेंद सीधा श्रेयांका पाटिल के हाथों में जा गिरी। 

2024-10-04 14:29 GMT

पॉवर-प्ले खत्म होने तक कीवी टीम ने पार किया 50 रनों का आंकड़ा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले में पॉवर-प्ले खत्म हो गया है। पॉवर-प्ले खत्म होने तक कीवी टीम की ओर से पहले बल्लेबाजी करने उतरी जॉर्जिया प्लिमर और सूजी बेट्स ने कमाल की साझेदारी की और 55 रन बोर्ड पर जड़े।  

2024-10-04 14:18 GMT

बाल-बाल बची जॉर्जिया

न्यूजीलैंड की सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया प्लिमर रेनुका की ओवर की तीसरी गेंद पर आउट होने से बाल-बाल बचीं। 

2024-10-04 14:16 GMT

न्यूजीलैंड का तीसरे ओवर की हुई समाप्ति

न्यूजीलैंड की ओर से बल्लेबाजी करने उतरी जॉर्जिया प्लिमर ने तीसरे ओवर में बल्ले का शानदार प्रदर्शन दिखाया। दिप्ती की ओवर में पहले जड़ा शानदार चौका। इसके बाद आखिरी गेंद पर लगाया जोरदार छक्का।

2024-10-04 14:02 GMT

दूसरे ओवर में रेनुका ने की शानदार गेंदबाजी

दूसरे ओवर में भारतीय गेंदबाज रेनुका सिंह ने कमाल की गेंदबाजी की। जिसकी वजह से कीवी टीम इस ओवर में महज 4 रन बना पाई।

Tags:    

Similar News