सिवनी: थायराइड जांच की मशीन बंद, एक पखवाड़े से बनी समस्या से मरीज परेशान

  • जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं प्रसव के लिए भर्ती होती हैं।
  • डॉक्टर थायराइड जांच लिख रहे हैं लेकिन जांच नहीं हो पा रही है।
  • मजबूरी में गर्भवती महिलाओं को अब प्राइवेट लैब में जाकर जांच कराना पड़ रहा है।

Bhaskar Hindi
Update: 2024-07-05 09:41 GMT

डिजिटल डेस्क,सिवनी। जिला अस्पताल में थायराइड जांच की मशीन पिछले एक पखवाड़े से बंद पड़ी है। मशीन के बंद होने से थायराइड जांच के लिए आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में वे निजी लैब में जांच करा रहे हैं।

मशीन बंद होने का प्रमुख कारण मशीन में लगने वाला रीजन टेस्ट कैमीकल न होना। हालांकि अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि जल्द ही मशीन शुरु हो जाएगी। ज्ञात हो कि जिला अस्पताल में स्थित पैथालॉजी लैब में विभिन्न जांच के लिए 6 मशीन वर्तमान में हैं, जिसका संचालन साइंस हाउस प्राइवेट सेक्टर के द्वारा किया जा रहा है।

गर्भवती महिलाओं को परेशानी

जानकारी के अनुसार मशीन के बंद होने के कारण गर्भवती महिलाओं को परेशान होना पड़ रहा है। डॉक्टर थायराइड जांच लिख रहे हैं लेकिन जांच नहीं हो पा रही है। मजबूरी में गर्भवती महिलाओं को अब प्राइवेट लैब में जाकर जांच कराना पड़ रहा है।

ज्ञात हो कि जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं प्रसव के लिए भर्ती होती हैं। ऐसे में थायराइड मशीन के बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं को उठानी पड़ रही है। कई बार तो विवाद की भी स्थिति बनती है।

Tags:    

Similar News