सिवनी: धारदार हथियार से पति-पत्नी की हत्या

  • उगली थाना के बनाथर गांव के पास मिली लाश
  • गले में धारदार हथियार से हमला किया गया है।
  • पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Bhaskar Hindi
Update: 2024-07-12 09:13 GMT

डिजिटल डेस्क,सिवनी। उगली थाना अंतर्गत बनाथर गांव के पास अज्ञात लोगों ने दंपति की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उगदीवाड़ा निवासी 40 वर्षीय लक्ष्मण धुर्वे अपनी 36 वर्षीय पत्नी लीलाबाई के साथ ससुराल जाने के लिए निकला था।

शुक्रवार की सुबह बनाथर मार्ग के किनारे दोनों के शव पड़े मिले। गले में धारदार हथियार से हमला किया गया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। हत्या किसने की है और किन कारणों से की है इसका पता लगाया जा रहा है।

Tags:    

Similar News