सिवनी: बरघाट क्षेत्र में ओलावृष्टि, आधा दर्जन गांवों में नुकसान, मौके पर प्रशासन, मैदानी अमला कर रहा सर्वे

  • बरघाट क्षेत्र में ओलावृष्टि, आधा दर्जन गांवों में नुकसान
  • मौके पर प्रशासन, मैदानी अमला कर रहा सर्वे

Bhaskar Hindi
Update: 2024-03-17 07:45 GMT

डिजिटल डेस्क, सिवनी। शनिवार को एक बार फिर मौसम बदल गया है। जिले के बरघाट तहसील के आधा दर्जन गांवों में ओलावृष्टि के समाचार मिल रहे हैं। जिसके बाद प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच नुकसान का जायजा ले रहीं हैं। वहीं जिला मुख्यालय सहित विभिन्न इलाकों मेें तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ रात तक बारिश का सिलसिला रुक-रुककर जारी रहा। बारिश के कारण वातावरण में ठंडक आ गई है। वहीं बारिशके इस ताजा क्रम ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें ला दी हैं।

बरघाट क्षेत्र में बरसे ओले

शनिवार की सुबह से ही जिले के विभिन्न इलाकों में बादलों की उपस्थिति रही। दोपहर बाद बरघाट के धारना, घीसी कौडिय़ा, पौनार सहित अन्य गांवों में ओलावृष्टि हुई। ओलों का आकार चने के बराबर था और लगभग पांच मिनट तक ओले बरसते रहे। बरघाट क्षेत्र में मुख्य रूप से धान की फसल बोई जाती है। कुछ ही किसान गेहूं की बोनी करते हैें। इस ओलावृष्टि से किसानों की गेहूं, चना जैसी फसलों के अलावा सब्जियों आदि को व्यापक नुकसान की आशंका है। वहीं बरघाट क्षेत्र में तेज हवा तूफान के कारण कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के पोल गिरने की भी सूचना है।

यह भी पढ़े -जमीन में दफन बबरिया नहर के सीमांकन से हड़कंप, राजस्व व नगर पालिका की टीम ने शुरु की नापजोख

मौके पर पहुंचे दल

शनिवार शाम को जैसे ही ओलावृष्टि की सूचना प्राप्त हुई जिला प्रशासन ने स्थानीय पटवारियों और दूसरे मैदानी अमले को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। जल्द से जल्द नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट बनाए जाने के लिए कहा गया है। जिला मुख्यालय में शनिवार शाम तक ५.४ मिमी बारिश हुई थी। जिससे तापमान में काफी कमी आ गई।

यह भी पढ़े -मध्यप्रदेश में फिर बदला मौसम, सिवनी और बालाघाट में बारिश, ओले भी गिरे, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

Tags:    

Similar News