सिवनी: ट्रक से टकराया चार पहिया, दो की मौत, कई हुए घायल, ओवरटेक करते हुए हादसा

  • ट्रक से टकराया चार पहिया, दो की मौत
  • कई हुए घायल, ओवरटेक करते हुए हादसा

Bhaskar Hindi
Update: 2024-07-31 04:16 GMT

डिजिटल डेस्क, सिवनी। जिले के कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत बाइपास के समीप मंगलवार सुबह भीषण सडक़ हादसा हो गया। जहां ट्रक को ओवरटेक करते हुए पीछे से चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। कुरई पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े -भाजपा में चल रही खींचतान का मामला, सतना से सिवनी पहुंचे जिला प्रभारी अरूण द्विवेदी

ओवरटेक के समय हादसा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह के समय नागपुर से सिवनी की ओर एक ट्रक क्रमांक केए ०६ बी ०८०९ आ रहा था। वहीं एक चारपहिया वाहन क्रमांक सीजी ०७ टी ३५११ भी उसी दिशा में केरल से मंडला जा रहा था। जिसमें 19 लोग बैठे हुए थे। ओवरटेक करते हुए चारपहिया वाहन के ड्राइवर ने वाहन आगे बढ़ाया और ट्रक से टकरा गया। जिसके कारण दो लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई। एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शियों ने कुरई पुलिस और 108 को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव का पंचनामा बनाते हुए शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। साथ ही घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़े -भाजपा में चल रही खींचतान का मामला, सतना से सिवनी पहुंचे जिला प्रभारी अरूण द्विवेदी

कई हुए घायल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सतीश पन्द्रो और रूपसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मनोहर नंदी, विवेक नंदा, राजेश नंदा, कोमल नंदा, विवेक नंदा, मनीष नंदा, राजेश नंदा, संदीप मरकाम, विजय कुशाम, विपासा तेकाम, दुर्गेश तेकाम, पुष्पा मसराम, शिवलाल पन्द्रो, मनोहर नंदा, समीर भारतीया, गगन शुक्ला, रानी शुक्ला, रामप्रसाद मरकाम, हम्बिती मार्को है। जिन्हें मामूली चोटें आई है। मामले की जांच जारी है। कुरई थाना प्रभारी लक्ष्मण झरिया का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े -एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टापेज की मांग को लेकर पलारी में धरना प्रदर्शन 28 को

Tags:    

Similar News