भाजपा सदस्यता अभियान: संगठन महापर्व में इतिहास बनाने के लिए ऊर्जा के साथ जुट जाए कार्यकर्ता: वीरेन्द्र खटीक

  • संगठन महापर्व में इतिहास बनाने के लिए ऊर्जा के साथ जुट जाए कार्यकर्ता: वीरेन्द्र खटीक
  • केंद्रीय मंत्री ने भाजपा सदस्यता अभियान बैठक को किया संबोधित

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-14 12:45 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को संगठन पर्व सदस्यता अभियान वर्ष 2024 के अंतर्गत भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक को केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने संबोधित किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री सहित वर्तमान विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामअवतार बबलू पाठक, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष यादव, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आशीष तिवारी, जिला महामंत्री एवं सदस्यता प्रभारी दीपेंद्र सिंह बुंदेला उपस्थित रहे। सर्वप्रथम अतिथियों ने भारत माता एवं पितृ पुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक ने सदस्यता अभियान बैठक स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए स्वागत से अभिभूत हूं आज पन्ना जिले के कार्यकर्ताओं को प्रणाम करता हूं।

यह भी पढ़े -शासकीय आईटीआई गुनौर में हुए शत-प्रतिशत प्रवेश, तकनीकी शिक्षा के सचिव ने जताई प्रसन्नता

सदस्यता अभियान में सक्रिय रूप से लगकर सदस्यता में जिले को प्रदेश में नंबर वन बनाना है। आज हमारे लिए सौभाग्य की बात है की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। स्वागत भाषण भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र मिश्रा ने दिया। मंच संचालन जिला मंत्री कमल लालवानी ने किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश शिवहरे ने बताया कि श्री खटीक संगठन पर्व सदस्यता अभियान अंतर्गत आज भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा कार्यक्रम में पन्ना पधारे हैं। श्री खटीक ने कहा कि भाजपा जिला अध्यक्ष ने प्रत्येक बूथ में 270 का सदस्य बनने के लक्ष्य दिया है लेकिन आपके उत्साह को देखकर हम यह लक्ष्य प्रत्येक बूथ में 300 का कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले अभियान में देश में 10 करोड़ सदस्य बनाने थे लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं ने 18 करोड़ सदस्य बनाए हमें भी पूरी ऊर्जा के साथ संगठन महापर्व में कार्य करना है और पन्ना का नाम इतिहास में दर्ज करना है।

यह भी पढ़े -ई-नगर पालिका का उपयोग अब हुआ आसान, जांच अधिकारी मोबाइल एप से करेंगे सत्यापन

Tags:    

Similar News