हरछठ व्रत: शाहनगर में महिलाओं ने रखा हरछठ व्रत, विधि-विधान से हुई पूजा

  • शाहनगर में महिलाओं ने रखा हरछठ व्रत
  • विधि-विधान से हुई पूजा

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-26 08:16 GMT

डिजिटल डेस्क, शाहनगर नि.प्र.। मुख्यालय शाहनगर सहित बिसानी, बोरी आदि ग्रामीण अंचलों में महिलाओं ने हलछट माता की पूजा-अर्चना कर संतान की लंबी उम्र एवं घर में सुख समृद्धि को लेकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भगवान श्री कृष्ण के बडे भाई भगवान बलराम के जन्मदिन पर महिलाओं ने यह व्रत रखा और परंपरा के अनुसार महिलाओं ने दिनभर यह कठिन व्रत निर्जला रहते हुए भुने हुए धान्य चना, ज्वार, अरहर, महुआ, कांस, बेर, छोले के पत्ते एकत्र कर दीवार में हरछठ माई का चित्र बनाकर मिट्टी और चीनी के छोटे कुल्वों में मेवा, भुना अनाज भरकर माई की कथा सुनी और संतान की दीर्घायु और सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद पूजा के प्रसाद साथ जल ग्रहण किया। इस व्रत में हल से खेत में उत्पन्न होने वाले अनाज और गाय के दूध घी का प्रयोग करना वर्जित माना गया है। महिलाओं ने तालाब आदि में यूं ही उगने वाले पसई के चावल, मखाना, भैंस के दूध आदि से खीर बनाकर सेवन किया। वहीं शिशु की छठवें दिन छठी मनाने की परंपरा भी कायम है।

यह भी पढ़े -महारानी दुर्गा राज्य लक्ष्मी विद्या मंदिर में मनाया गया जन्माष्टमीं व शिक्षक सम्मान समारोह

Tags:    

Similar News