तुलसी सम्मान समारोह: अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद जिला द्वारा, तुलसी सम्मान समारोह कार्यक्रम सम्पन्न

  • अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद जिला
  • तुलसी सम्मान समारोह कार्यक्रम सम्पन्न

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-13 05:02 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद जिला इकाई पन्ना मध्य प्रदेश के तत्वाधान में आज 11 अगस्त 2024 रविवार को युगल कुंज में जिला उपाध्यक्ष रावेन्द्र द्विवेदी के निवास में श्री रामचरितमानस के रचयिता संत गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज की 526वीं जन्म जयंती के अवसर पर बाबा तुलसीदास जी महाराज एवं भव्य श्रीराम दरबार, भगवान परशुरामजी महाराज के चित्र के सामने वैदिक मंत्रोंपचार फूल, पुष्प, चंदन, माला आदि समर्पित कर श्री कलश गणेश जी की पूजा अर्चना कर नगर के समस्त रामायणी रत्नों द्वारा श्री रामचरितमानस के सुंदरकांड पाठ का संगीतमय भव्य आयोजन किया गया। आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. उमा त्रिपाठी एवं परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एस.के. चनपुरिया, लक्ष्मीकांत शर्मा एवं अन्य प्रबुद्धजन द्वारा बाबा तुलसीदास जी की जीवनी पर सारगर्भित उद्बोधन दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पन्ना नगर के समस्त रामायणी रत्नों का साल, श्रीफल, सुंदरकांड व सम्मान पत्र के साथ सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़े -अखिल भारतीय कायस्थ महासभा फाउंडेशन एवं कायस्थ महिला संगठन द्वारा मनाया तीज उत्सव

इसके बाद महाआरती का कार्यक्रम आयोजित कर स्वल्पाहार प्रसाद वितरण का कार्यक्रम संपन्न कर उपस्थित समस्त प्रबुद्धजन, परिषदीय पदाधिकारीगण, सदस्यगण सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण, माताओं-बहिनों का आभार परिषद के उपाध्यक्ष रविंद्र द्विवेदी द्वारा व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समापन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. उमा त्रिपाठी, यश कुमार चनपुरिया, आर.डी. शुक्ला, राजीव तिवारी, लक्ष्मीकान्त शर्मा, विनोद अवस्थी, संदीप चौरहा, रावेन्द्र द्विवेदी, आनंद त्रिपाठी, गोकुल प्रसाद पटेरिया, बिहारी लाल बडग़ईया, एल.के. बाजपेई, मुरारीलाल थापक, श्रवण कुमार शुक्ला, हेतराम मिश्रा, शंकर प्रताप सिंह, नागेंद्र सिंह, अरविंद पाण्डेय, लल्लू लाल शर्मा, गुलाब सिंह, ऋषि पाण्डेय, राम प्रकाश गोस्वामी, मधुर पाल सिंह चौहान, प्रदीप द्विवेदी, मनोज मिश्रा, देव शरण गर्ग, श्रीमती नीता मिश्रा, वेद कुमार मिश्रा, राकेश तिवारी, भजनंदी विश्वकर्मा, राजीव पटेरिया, विनोद यादव, मोहन यादव, गोविंद त्रिपाठी, लखन चनपुरिया, दीपक मिश्रा, पंकज द्विवेदी, आर.पी. त्रिपाठी, रामरूद्र तिवारी, प्रभु दयाल तिवारी, हरिचरण, शंकरलाल सिंह, मनोज तिवारी, विनोद पाण्डेय, राधा कृष्ण चौबे, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, आर.एस. उपाध्याय, शरण कुमार शुक्ला, सुनील पाण्डेय, अनूप कुशवाहा एवं अन्य प्रबुद्धजन मातायें-बहिने व बच्चे कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका अदा की। कार्यक्रम का सफल संचालन विनोद अवस्थी द्वारा किया गया। 

यह भी पढ़े -रैपुरा में उल्टी-दस्त ने पसारे अपने पैर, चिकित्सकों के अवकाश पर होने से स्थिति हुई गंभीर

Tags:    

Similar News