वृक्षारोपण कार्यक्रम: पावर हाउस परिसर में किया गया वृक्षारोपण

  • एक पेड मां के नाम अभियान के तहत धरम सागर तालाब में
  • पावर हाउस परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-08 07:59 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। एक पेड मां के नाम अभियान के तहत धरम सागर तालाब स्थित विद्युत विभाग के पावर हाउस परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रविराज यादव, अधीक्षण यंत्री सी.पी. सिंह, कार्यपालन अभियंता अमितेश मिश्रा, सहायक यंत्री के.एस. घोषी, राहुल बिरला, पार्षद रेहान मोहम्मद, प्रोग्रामर दिनेश अहिरवार, ठेकेदार अख्तर खान सहित विभाग के कर्मचारियों ने बारी-बारी से विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किये। जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष सिंह यादव ने कहा कि हमारे जीवन में वृक्ष का बहुत अधिक महत्व है इसीलिए हम सभी को चाहिए कि इस अभियान के तहत अधिक से अधिक वृक्ष लगावें। पूर्व अध्यक्ष रविराज यादव ने देश में चलाये जा रहे इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इसके परिणाम भविष्य में बेहतर होंगे। अधीक्षण यंत्री सी.पी. सिंह ने कहा कि वृक्ष लगाना और उसकी सेवा करना अपने आपमें पुण्य का कार्य है। कार्यक्रम में देवेन्द्र बागरी, रामकिशोर रजक, शिवराज सिंह यादव, नरेन्द्र नामदेव, हकीम खान, मनीष शुक्ला, रामप्रसाद कुशवाहा, धर्मेन्द्र गुप्ता, रमाकांत विश्वकर्मा, रमेश व्यास, एजाज अहमद, विजयलक्ष्मी तिवारी आदि उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़े -खुले गहरे गढ्ढे के पानी में डूबने से 18 वर्षीय युवक की दुखद मौत, गिट्टी बनाने के लिए खोदे गए पत्थर से बन गया था गहरा लंबा-चौड़ा गढ्ढा

Tags:    

Similar News