पन्ना: आंगनबाडी केन्द्रों का समय परिवर्तित किया जाये: कृष्णपाल यादव

  • वर्तमान समय मे भीषण गर्मी का प्रकोप चल रहा
  • आंगनबाडी केन्द्रों का समय परिवर्तित किया जाये: कृष्णपाल यादव

Bhaskar Hindi
Update: 2024-05-27 04:48 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। वर्तमान समय मे भीषण गर्मी का प्रकोप चल रहा है। पारा 45 डिग्री से उपर पंहुच रहा है जिससे आम जन जीवन त्रस्त है। उसके बावजूद महिला बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाडी केन्द्रों का समय 9 बजे से चार बजे तक निर्धारित है लेकिन छोटे-छोटे बच्चों को इस गर्मी मे पंहुचना मुश्किल हो रहा है। इसलिए आगनबाडी केन्द्रों का समय सुबह 7 बजे से ग्यारह बजे तक किया जाये। उक्त संबंध में अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह यादव ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि भीषण गर्मी में बच्चो का स्वास्थ खराब भी हो सकता है जिससे समय में परिर्वतन किया जाना उचित होगा।

यह भी पढ़े -केन्द्रीय मंत्री की मां के निधन हो जाने पर पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने पहुंचकर किया शोक व्यक्त

Tags:    

Similar News