मांग पत्र: नपा अध्यक्ष ने विकास कार्यों के लिए अनुदान राशि प्रदान करने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र

  • नपा अध्यक्ष ने विकास कार्यों के लिए अनुदान राशि प्रदान करने
  • मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र
  • उक्त विकास कार्यों हेतु अनुदान राशि प्रदाय कराने की मांग की गई

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-27 13:16 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। रविवार को पन्ना पधारे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को नगर पालिका परिषद पन्ना की अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय द्वारा एक मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें नगर में अटल पार्क एवं तालाबों हेतु अनुदान राशि प्रदान करने की मांग की गई है। ज्ञापन में प्रमुख रूप से भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा एवं अटल पार्क का विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य हेतु २ करोड रूपए, पंडित दीनदयाल सरोवर में अधोसरंचना से संबधित विकास कार्य के लिए ८१.८८ लाख रूपए, मठ्या तालाब में अधोसरंचना से संबधित विकास कार्य हेतु २०७.१० लाख, बेनीसागर तालाब में अधोसरंचना से संबधित विकास कार्य के लिए २८६.३२ लाख रूपए, कमला बाई तालाब में अधोसंरचना से संबधित विकास कार्य हेतु ३४६.८४ लाख रूपए, दहलान ताल में अधोसंरचना से संबधित विकास कार्य के लिए २ करोड रूपएव धरम सागर तालाब में अधोसंरचना से संबधित विकास कार्य के लिए ५ करोड रूपए सभी कार्यों के लिए कुल १८२२.१४ लाख रूपए के डीपीआर बनाकर तैयार किये गये हैं। मुख्यमंत्री से उक्त विकास कार्यों हेतु अनुदान राशि प्रदाय कराने की मांग की गई है। 

यह भी पढ़े -जनपद पंचायत अजयगढ अंतर्गत ग्राम गुछारा में, ग्राम गुछारा में डेढ माह से विद्युत सप्लाई ठप्प

Tags:    

Similar News