तीज उत्सव: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा फाउंडेशन एवं कायस्थ महिला संगठन द्वारा मनाया तीज उत्सव

  • अखिल भारतीय कायस्थ महासभा फाउंडेशन एवं
  • कायस्थ महिला संगठन द्वारा मनाया तीज उत्सव

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-13 04:55 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। कायस्थ समाज पन्ना की महिलाओं द्वारा स्थानीय श्री चित्रगुप्त जी मंदिर में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरियाली तीज उत्सव मनाया गया। सावन के पावन पर्व पर कायस्थ समाज की महिलाओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए उत्सव मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं भगवान की आरती के साथ किया गया। उत्सव में समस्त मातृ शक्ति ने सुंदर नृत्य, संगीत, पहेली, झूला आदि कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। महिलाएं अपने पारिवारिक घर के काम में व्यस्त रहतीं हैं बहुत ही कम ऐसे अवसर आते हैं जब उन्हें अपनी सखियों के साथ खुशियां बॉटने का मौका मिलता है। इसी को ध्यान में रखते हुए आज इस उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कायस्थ समाज पन्ना की समस्त मातृ शक्ति ने हँसते-गाते झूमते हुए उत्सव को सफल बनाया और संपूर्ण समाज को प्रेम और एकता का संदेश दिया।

यह भी पढ़े -जन अभियान परिषद द्वारा संचालित, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के नवीन सत्र का शुभारंभ, तिरंगा यात्रा निकालकर घर-घर तिरंगा अभियान किया शुरू

Tags:    

Similar News