स्वामीनाथन जयंती: कृषि महाविद्यालय में मनाई गई प्रो. एम.एस. स्वामीनाथन की ९९वीं जयंती

  • कृषि महाविद्यालय पन्ना में ०७ अगस्त को
  • महान कृषि वैज्ञानिक और हरित क्रांति के जनक प्रो. एम.एस. स्वामीनाथन की ९९वीं जयंती मनाई गई

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-08 05:20 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। कृषि महाविद्यालय पन्ना में ०७ अगस्त को महान कृषि वैज्ञानिक और हरित क्रांति के जनक प्रो. एम.एस. स्वामीनाथन की ९९वीं जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। प्रो. एम.एस. स्वामीनाथन एक प्रमुख कृषि वैज्ञानिक, अनुवांशकीविद्, प्रशसक एवं मानवतावादी थे। उन्हें उच्च उपजवाली गेहूं और धान की किस्मों के विकास में योगदान के लिए विश्व स्तर पर हरित क्रांति के प्रणेता के रूप में स्मरण किया जाता है। स्वामीनाथन ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक के रूप में भी कार्य किया है और कृषि एवं सिंचाई मंत्रालय में प्रधान सचिव के रूप में अपनी सेवायें दीं हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने अंतराष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान के महानिदेशक के रूप में नेतृत्व किया है। वहां पर उन्होंने धान की उन्नत किस्मों के विकास में महत्पूर्ण योगदान दिया।

यह भी पढ़े -तपोभूमि चौपडा मंदिर में कलेक्टर व डीएफओ ने किया फलदार पौधों का रोपण, श्री प्राणनाथ मंदिर के ट्रस्टी भी रहे उपस्थित

वर्ष 1987 में, उन्हें वल्र्ड फूड प्राइज़ के पहले प्राप्तकर्ता के रूप में सम्मानित किया गया था जो कृषि के क्षेत्र मेंउच्चतम सम्मान है। महाविद्यालय के छात्रों ने स्वामीनाथन के सम्मान में आयोजित स्मृति समारोह में भाग लिया। द्वितीय वर्ष के छात्रों में से भावेश, अभिषेक कुशवाहा, ्रप्रशांत शर्मा और सुनील जायवाल ने श्री स्वामीनाथन के जीवन का इतिहास प्रस्तुत किया। छात्र राज जैन ने हरित क्रांति के बारे में बताया और आनन्द गिर ने हाइब्रिड किस्म और उनकी उपज पर प्रभाव के बारे में जानकारी प्रस्तुत की। छात्रा दिव्यंाशिका त्यागी एवं महक पटेरिया ने छात्रों को नई तकनीकी के बारे में प्रेरित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन महाविद्यालय की अतिथि विद्वान डॉ. शिखा उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में समस्तअतिथि विद्वान, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े -10 अगस्त तक लगेंगे विशेष शिविर, समस्त सीएमओ को दिए निर्देश


Tags:    

Similar News