Panna News: राहुल गांधी के बयान के विरोध में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने किया प्रदर्शन

  • राहुल गांधी के बयान के विरोध में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने किया प्रदर्शन
  • भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा व सम्पूर्ण अनुसूचित जाति समाज इसकी घोर निंदा कर रहा

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-25 12:26 GMT

Panna News: आरक्षण को लेकर राहुल गांधी के बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा शहर के स्थानीय चंद्रशेखर पार्क में सांकेतिक रूप से धरना देकर नाराजगी जाहिर की गई। आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक राजेश वर्मा द्वारा राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में आरक्षण के संबध में दिए गए बयान पर कहा कि कांग्रेस और उसके नेता अपने राजनैतिक हितों को साधने के लिए संविधान और संवैधानिक प्रक्रियाओं का दुरूपयोग कर रहे हैं। संविधान व दलितों के अपमान की भावना उनकी नसों में समाहित है। राहुल गांधी ने जो कहा है यह उसकी का परिचायक है।

यह भी पढ़े -25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दिलाई जायेगी अधिकतम सदस्यता

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा व सम्पूर्ण अनुसूचित जाति समाज इसकी घोर निंदा कर रहा है। आयोजित धरना प्रदर्शन में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल सोनकर ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास देंखेगे तो पता चलता है कि बार-बार संविधान की आत्मा को कुचलने का प्रयास किया है। पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आशीष तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश शिवहरे, जिला महामंत्री संजय अहिरवार शामिल रहे। 

यह भी पढ़े -विवादों के घेरे में छत्रशाल कॉलेज के इतिहास विभाग के एचओडी, अभाविप ने महाविद्यालय के कला भवन के सामने सड़क में दिया धरना

Tags:    

Similar News