Panna News: भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रहितों के लिए सदैव सहयोग करता है: हरेन्द्र सिंह

  • भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रहितों के लिए सदैव सहयोग करता है: हरेन्द्र सिंह
  • भारतीय मजदूर संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन सम्पन्न

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-23 12:52 GMT

Panna News: भारतीय मजदूर संघ जिला ईकाई के तत्वाधान में आज जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन इंद्रपुरी कालोनी स्थित एक गार्डन में किया गया। जहां पर प्रदेश उपाध्यक्ष व सागर संभाग प्रभारी हरेन्द्र सिंह चंदेल, विभाग प्रमुख अशोक पटैरिया बतौर अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, संस्थापक दत्तोपंत थेडगे के छायाचित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह चंदेल ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ विश्व का सबसे बडा संगठन है। हमारे यहां संगठन के चुनाव तीन साल के लिए होते हैं। जिसमें निर्वाचन न होकर के चयन की प्रक्रिया की जाती है। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ राष्ट्र के हितों में हमेशा से सहयोग करता चला आ रहा है।

यह भी पढ़े -ई-गवर्नेंस एवं सूचना प्रौद्योगिकी में दक्षता संवर्धन के लिए ई-दक्ष केन्द्र में मिलेगा प्रशिक्षण

श्री चंदेल ने कहा कि हम संगठन में जो नारे को बुलंद करते हैं वह त्याग, तपस्या और बलिदान है। इस अवसर पर विभाग प्रमुख अशोक पटैरिया ने कहा कि आंगनबाडी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, राज्य कर्मचारी संघ, लघु वेतन कर्मचारी संघ, संविदा कर्मचारी संघ जो संगठित होकर हमारे संगठन को आगे बढाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आज के सफल कार्यक्रम के लिए संगठन के पदाधिकारियों व विभिन्न संगठनों को धन्यवाद दिया। संरक्षक विनोद तिवारी ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ २३ जुलाई १९५५ को जब इसकी स्थापना दत्तोपंत थेडगे जी ने की थी तब से आज तक राष्ट्रहित में काम करता चला आ रहा है। उन्होंने कहा कि राजनैतिक संगठन जहां देश का नेतृत्व करता है वहीं भारतीय मजदूर संघ पिछडों, शोषित, पीडित, मजदूरों के उत्थान का काम करता है। संरक्षक विनोद मिश्रा ने इस अवसर पर एक गीत की प्रस्तुति देते हुए कहा कि हमारा संघ हमेशा श्रमिकों के हितों के लिए आगे आकर काम करता है हमारा नारा है कि देश के हित में करेंगे काम, काम के बदले लेंगे पूरा दाम।

यह भी पढ़े -पॉलिटेक्निक ग्राउंड में पन्ना क्रिकेट अकादमी का शुभारंभ, पूर्व मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने क्रिकेट खेलकर किया उद्घाटन

महेन्द्र तिवारी पुन: बनें भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष

भारतीय मजदूर संघ के वर्तमान जिलाध्यक्ष महेन्द्र तिवारी को पुन: तीन वर्ष के लिए आज जिलाध्यक्ष बना दिया गया। आयोजित जिला सम्मेलन में विभाग प्रमुख अशोक पटैरिया ने उनके नाम की घोषणा की। जैसे ही उनके नाम को घोषित किया गया। सभागार में मौजूद सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि के साथ इसका समर्थन किया। पुन: अध्यक्ष बनने पर श्री तिवारी ने संघ व संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए यह भरेासा दिलाया कि इस कार्यकाल में भी वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ काम करते हुए श्रमिकों के हितों में अपना संघर्ष जारी रखेंगे। कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिवकुमार मिश्रा, नरेन्द्र तिवारी उपाध्यक्ष, बृजकिशोर जडिया जिला मंत्री, प्रेमलता तिवारी सहसंयोजक, मीनाक्षी गंगेले, निखिल सोनी, मुकेश बाल्मीक, आशीष साहू, प्रदीप सेन, फिरोज खान, रूकमणि प्रजापति, कमलेश चौधरी, कमला चौधरी, श्रीकांत तिवारी, राजेन्द्र असाटी, विजय अग्रवाल, सुदामा सिंह, नीरज चौधरी, रोशन विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ अध्यक्ष नरेन्द्र तिवारी ने किया। 

यह भी पढ़े -यातायात पुलिस ने सरस्वती विद्यालय बराछ में छात्र-छात्राओं को बताए यातायात नियम

Tags:    

Similar News