Panna News: सलेहा में निकाला गया राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पथ संचलन

  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड सलेहा में पथ संचलन कार्यक्रम
  • सलेहा में निकाला गया राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पथ संचलन

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-18 10:28 GMT

Panna News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड सलेहा में पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक प्रांगण में किया गया। सर्वप्रथम सभी स्वयंसेवक एकत्रित होकर संघ की प्रार्थना की गई। इसके उपरांत विभाग प्रचारक श्रवण जी का राष्ट्रभक्ति एवं सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न विषयों का बौद्धिक हुआ। तदोपरांत सलेहा नगर के विभिन्न मार्गों पर गुणात्मक पंथ संचलन निकाला गया। जिसमें सलेहा स्थानीय ग्रामों के गणवेशधारी स्वयंसेवक एवं गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण, माताएं-बहिनें बौद्धिक कार्यक्रम में शामिल रहीं साथ ही नगरवासियों द्वारा नगर में भारत माता की झांकी, रंगोली एवं पुष्प वर्षा की गई। 

यह भी पढ़े -शरद पूर्णिमा कार्यक्रम में सक्रिय हुए जेब कतरे, लोगों के पर्स सहित रूपए हुए चोरी

Tags:    

Similar News