Panna News: 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दिलाई जायेगी अधिकतम सदस्यता

  • भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर
  • पर दिलाई जायेगी अधिकतम सदस्यता

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-25 12:15 GMT

Panna News: भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर 25 सितंबर को संगठन अधिकतम सदस्य दिवस के रूप में मनाने जा रही है। इस संबध में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा ने कहा कि जिले के सभी मंडलों में बैठक आयोजित की गई है। कार्यकर्ताओं को पूर्ण सहयोग एवं परिश्रम से ०3 लाख के लक्ष्य को जिले में पूरा किया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा, सदस्यता प्रभारी दीपेंद्र सिंह बुंदेला, सदस्यता टोली के सदस्य कमल लालवानी व जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश शिवहरे ने 25 सितंबर संबंधी पूरे जिले की की बैठक कर पंडित दीनदयाल जी की पुण्यतिथि पर सच्ची श्रद्धांजलि देने की बात कही।

यह भी पढ़े -आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश पाण्डेय का बद्रीनाथ धाम में किया गया सम्मान

भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी के मंडलों की विस्तारित बैठक में 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल जी की जयंती पर अधिकतम सदस्य दिवस पर रिकॉर्ड संख्या में लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने की रणनीति बनाई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि 25 सितंबर को अपने-अपने क्षेत्र में अधिकतम सदस्यता रिकॉर्ड बनाएंगे जिसका मीडिया सोशल मीडिया प्रचार-प्रसार किया जाएगा। हर बूथ पर 25 सितंबर को कम से कम 100 सदस्य बनाए जाएंगे। सभी प्रमुख कार्यकर्ता टोली बनाकर घर-घर संपर्क करें अधिक से अधिक संख्या में लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे। बूथों की जिम्मेदारी पार्टी के पदाधिकारी पार्टी कार्यकर्ताओं को पहुंचना तय किया गया है। 25 सितंबर को सुबह से लोगों को सदस्य बनाए जाना सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढ़े -विवादों के घेरे में छत्रशाल कॉलेज के इतिहास विभाग के एचओडी, अभाविप ने महाविद्यालय के कला भवन के सामने सड़क में दिया धरना

Tags:    

Similar News