Paana News: जिले में 1020.9 मिमी दर्ज की गई औसत वर्षा, गत वर्ष से 59.5 मिमी अधिक

  • जिले में 1020.9 मिमी दर्ज की गई औसत वर्षा
  • गत वर्ष से 59.5 मिमी अधिक

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-18 12:10 GMT

Paana News: पन्ना जिले में इस वर्ष एक जून से 17 सितम्बर की अवधि में 1020.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। यह गत वर्ष उक्त अवधि में दर्ज औसत वर्षा से 59.5 मिमी अधिक है। जिले की औसत वर्षा 1176.4 मिमी है। अब तक वर्षामापी केन्द्र पन्ना में 945.7 मिमी, देवेन्द्रनगर में 700.8 मिमी, गुनौर में 781.3 मिमी, अमानगंज में 1148 मिमी, पवई में 1440 मिमी, सिमरिया में 1208.1 मिमी, शाहनगर में 993.7 मिमी, रैपुरा में 1154.3 मिमी और अजयगढ में 815.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 17 सितम्बर को पन्ना में 35.1 मिमी, देवेन्द्रनगर में 8 मिमी, गुनौर में 3 मिमी, अमानगंज में 61.8 मिमी, पवई में 32 मिमी, सिमरिया में 14 मिमी, शाहनगर में 38.2 मिमी, रैपुरा में 22.3 मिमी और अजयगढ में 26.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 

Tags:    

Similar News