Paana News: दस लक्षण पर्युषण पर्व का हुआ समापन

  • जैन धर्म में दस लक्षण पर्युषण पर्व का विशेष महत्व है
  • दस लक्षण पर्युषण पर्व का हुआ समापन

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-18 12:13 GMT

Paana News: जैन धर्म में दस लक्षण पर्युषण पर्व का विशेष महत्व है दिगम्बर जैन समाज द्वारा गणेश चर्तुर्थी से अनंत चर्तुर्थी तक दस लक्षण पर्व बृजपुर में श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। स्थानीय जैन मंदिर में उपाध्याय श्री विनिश्चल सागर जी महाराज तथा मुनीश्री विनियोग सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में नियमित रूप से दस दिन तक पर्युषण पर्व पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया एवं भक्तों को मुनिगणों के आशीष वचन सुनने को मिलें। आज अंतिम दिवस अनंत चतुर्थी को पर्युषण पर्व का श्रद्धभक्ति के साथ सम्पन्न हो गया। सुबह मंदिर में पूजा अर्चना की गई तथा दोपहर में भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक किया गया। मुनिश्री उपाध्याय विनिश्चल सागर जी महाराज ने दस लक्षण पर्युषण पर्व के अंतिम दिन का पर्व ब्रह्चर्य धर्म होता है जो कि मोक्ष का मार्ग है।  

यह भी पढ़े -भव्यता के साथ किया गया भगवान विश्वकर्मा जी का पूजन, भण्डारा में वितरित किया गया प्रसाद

Tags:    

Similar News