राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2024: स्कूलों में 23 अगस्त को मनाया जाएगा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार
  • स्कूलों में 23 अगस्त को मनाया जाएगा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-22 07:57 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार स्कूलों में 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर सभी स्कूलों में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 23 अगस्त 2023 को चन्द्रयान-3 की सफलता के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष इस दिन को अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। 22 और 23 अगस्त को स्कूलों एवं शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थानों में अंतरिक्ष विज्ञान पर केन्द्रित सम्मेलन, कार्यशाला और प्रदर्शनी आयोजित की जायेंगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान की तरफ प्रेरित करना और उनकी जागरूकता के अनुसार उनके समाधान बताना रहेगा। इस वर्ष अंतरिक्ष दिवस का विषय चन्द्रमा को छूते हुए जीवन को छूना, भारत की अंतरिक्ष गाथा रखा गया है। आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय ने 22-23 अगस्त को होने वाले अंतरिक्ष दिवस के कार्यक्रम के बारे में समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर अधिक से अधिक बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा है।

यह भी पढ़े -साप्ताहिक बाजार की वजह से बंद हो जाता है रास्ता, एम्बूलेंस भी नहीं पहुंच पाती अस्पताल

Tags:    

Similar News