पन्ना: साहू समाज द्वारा आज मनाई जायेगी मां कर्मा देवी की जयंती, पूजन उपरांत निकाली जायेगी शोभायात्रा

  • साहू समाज द्वारा आज मनाई जायेगी मां कर्मा देवी की जयंती
  • पूजन उपरांत निकाली जायेगी शोभायात्रा

Bhaskar Hindi
Update: 2024-04-05 08:10 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। भगवान श्री कृष्ण की अनन्य भक्त व साहू समाज की आराध्य देवी मां कर्मा देवी की जयंती प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री कृष्ण मां कमा्र देवी मंदिर, विंन्ध्यवासिनी माता मंदिर ग्वालनपुरवा आगरा मोहल्ला टाउन हाल में इस दौरान साहू समाज द्वारा ०५ अप्रैल २०२४ दिन शुक्रवार को सुबह १० से १२ बजे तक पूजन किया जायेगा। दोपहर १२ बजे के बाद एक शोभायात्रा भी निकाली जायेगी जो टाउन हाल से गांधी चौक, पंचम सिंह चौराहा, अजयगढ चौराहा, बडा बाजार, बल्देव जी मंदिर होते हुए कटरा बाजार, कोतवाली चौराहा, छाया स्टूडियो होते हुए पावर हाउस चौराहा होते हुए वापिस श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर पर सम्पन्न होगी।  

यह भी पढ़े -मतदानकर्मियों को उपलब्ध कराई जाएंगी सुविधाएं, मतदान कार्मिक कल्याण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

Tags:    

Similar News