पन्ना: कायस्थ समाज ने मनाया भगवान श्री चित्रगुप्त का छठीं महोत्सव

  • कायस्थ समाज ने मनाया भगवान श्री चित्रगुप्त का छठीं महोत्सव
  • महिलाओं ने बधाई गीत गाये गए एवं ढोल-नगाडों आतिशबाजी हुई

Bhaskar Hindi
Update: 2024-05-21 04:46 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। कायस्थ समाज पन्ना द्वारा दिनांक १९ मई को भगवान श्री चित्रगुप्त जी का छठी महोत्सव बडे ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने बधाई गीत गाये गए एवं ढोल-नगाडों आतिशबाजी के साथ जमकर महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों ने नृत्य किया। सर्वप्रथम भगवान श्री चित्रगुप्त जी को छप्पन भोग लगाया गया इसके बाद महाआरती की गई। तदोपरांत छप्पन भोग का प्रसाद वितरण किया गया। इसके साथ ही उपस्थितजनों ने कढी, भात, बरा सहित अन्य पकवानों का प्रसाद ग्रहण किया। वहीं सीबीएसई १०वीं एवं १२वीं के कायस्थ समाज के पात्र बच्चों को सम्मानित किया गया। छठीं कार्यक्रम में बडी संख्या में कायस्थ समाज के अतिरिक्त अन्य समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे। कायस्थ समाज के अध्यक्ष अशोक सक्सेना एवं सचिव राजीव खरे ने सभी उपस्थिजनों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़े -जिला अभिभाषक संघ का निर्वाचन, अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्रों की आज होगी संवीक्षा

Tags:    

Similar News