संस्था स्तरीय काउंसिलिंग: पॉलीटेक्निक कालेज में प्रवेश के लिए संस्था स्तरीय काउंसिलिंग १५ सितम्बर को

  • अध्यक्ष काउंसिलिंग समिति तकनीकी शिक्षा द्वारा
  • पॉलीटेक्निक कालेज में प्रवेश के लिए संस्था स्तरीय काउंसिलिंग १५ सितम्बर को

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-14 12:41 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। अध्यक्ष काउंसिलिंग समिति तकनीकी शिक्षा द्वारा संस्था में रिक्त स्थानों के लिए संस्था स्तरीय काउंसिलिंग का आयोजन दिनांक 15 सितम्बर 2024 दिन रविवार को आयोजित किया गया है। इसका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का कार्य दिनांक 15 सितम्बर 2024 को रात्रि 11:45 तक एमपी ऑनलाइन के माध्यम से कराया जा सकता है। पन्ना जिले में स्थित दो शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना में से पॉलीटेक्निक कालेज पन्ना में चार ब्रांच क्रमश: कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्थान रिक्त है।

यह भी पढ़े -जंगली जानवरों से फसल बचाने खेत में बिछाये करण्ट से ४० वर्षीय व्यक्ति की मौत, गायों की देखभाल व रखवाली करता था मृतकमर्ग

इसी प्रकार जिले के दूसरे शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पवई में क्रमश: मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग तथा इलेक्ट्रानिक्स एण्ड टेली कम्यूनिकेशन संचालित है जिसमें वर्तमान में सीट रिक्त है। दोनों संस्थाओं में विद्यार्थियों के सुविधा हेतु सीसीटीवी कैमरे एवं आधुनिक लैब उपलब्ध हैं। उक्त आशय की जानकारी पॉलीटेक्निक के प्राचार्य अरविन्द त्रिपाठी ने देते हुए बताया कि विद्यार्थी अधिक जानकारी हेतु पन्ना के लिए राकेश कुमार द्विवेदी से उनके मोबाइल नम्बर 9424350178 तथा प्रतिपाल सिंह 9340487909 पर संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

यह भी पढ़े -पन्ना जनपद की ग्राम पंचायत उमरी के हरद्वाही का मामला किसान परेशान

Tags:    

Similar News