Panna News: बोरी चौकी प्रभारी श्याम सिंह परिहार बने पुलिस निरीक्षक

  • वर्तमान में शाहनगर थाना की बोरी चौकी प्रभारी
  • श्याम सिंह परिहार बने पुलिस निरीक्षक

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-25 06:19 GMT

Panna News: वर्तमान में शाहनगर थाना की बोरी चौकी प्रभारी श्याम सिंह परिहार का पुलिस मुख्यालय भोपाल में स्थानांतरण के साथ ही उन्हें निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। जिसके पश्चात आज पन्ना पुलिस अधीक्षक साईं एस कृष्णा थोटा एवं सहायक पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा कंधे पर स्टार लगाते हुए निरीक्षक बनाया गया। वहीं श्री परिहार द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार जताया गया। श्याम सिंह परिहार अपनी निष्पक्ष कार्य शैली के लिए सदैव जाने जाते है। आम जनता के विवादित मामलों में सदैव सुलझाने वाला भाव रहा है। श्याम सिंह परिहार के निरीक्षक बनने पर शाहनगर पुलिस थाना स्टाफ एवं आम जनता ने बधाई प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की हैं। 

यह भी पढ़े -गांजा की अवैध खेती करने वाला युवक गिरफ्तार, खेत में लगे थे गांजे के २९ हरे पेड़, धरमपुर पुलिस ने की कार्यवाही

Tags:    

Similar News