पन्ना: महादेव के कैलाश धाम को बचाने भारत तिब्बत सहयोग मंच की कार्यकारिणी घोषित

  • महादेव के कैलाश धाम को बचाने भारत तिब्बत सहयोग मंच की कार्यकारिणी घोषित
  • संजय खरे अध्यक्ष, मनोज केसरवानी बने संरक्षक

Bhaskar Hindi
Update: 2024-06-25 10:08 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। चीन मध्य एशिया पर कब्जा करने की सोच रखता है। उसने 1950 में देवाधिदेव महादेव के धाम कैलाश मानसरोवर जो तिब्बत में स्थित है उस पर कब्जा कर रखा है। उसको बचाने के लिए पन्ना में भारत तिब्बत सहयोग मंच बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से संजय खरे को संघ का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है। इसके साथ ही संरक्षक पद पर शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी मनोज केसरवानी को नियुक्त किया है। जिला मुख्यालय के स्थानीय सर्किट हाउस में रविवार 23 जून को राष्ट्रीय संयोजक इन्द्रेश कुमार के निर्देशन में आयोजित भारत तिब्बत सहयोग मंच की बैठक में मध्य क्षेत्र, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष, पूर्व विधायक गिरिराज पोद्दार के मुख्य आतिथ्य में बैठक आयोजित कर कई मुद्दों पर चर्चा हुई। वही पन्ना जिले के विभिन्न पदों पर कार्यकारिणी भी घोषित की गई। पन्ना शहर के संजय खरे को जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। वहीं मनीष गुप्ता उपाध्यक्ष, मनोज केसरवानी संरक्षक, कैलाश मोदी मार्गदर्शक बनाए गए।

यह भी पढ़े -जनपद सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम पवई एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, अध्यक्ष, पदस्थ कर्मचारियों पर लगाए भ्रष्टाचार एवं मनमानी के आरोप

मीडिया को जानकारी देते हुए समाजसेवी एवं भारत तिब्बत सहयोग संघ के नवनियुक्त संरक्षक मनोज केसरवानी ने कहा कि तिब्बत में स्थित देवाधिदेव महादेव के धाम कैलाश मानसरोवर करोडों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। तिब्बत को चीन के कब्जे से छुड़ाकर एक बार फिर मानसरोवर को आजाद कराने के लिए भारत तिब्बत सहयोग मंच के माध्यम से हिंदुओं की आस्थाओं को बचाने के लिए कटिबद्ध है। इसके लिए भारत तिब्बत सहयोग मंच के माध्यम से आल इंडिया स्तर पर जन आंदोलन किया जाएगा। जिससे करोड़ों हिंदुओं की आस्था के केंद्र मानसरोवर को आजाद कराया जा सके। इस दौरान प्रमुख रूप से रामेश्वर गुप्ता, राजेंद्र कुशवाहा, राजकुमार वर्मा, विशाल साहू, सोनू दहायत, मनीष गुप्ता, रवि तिवारी, संजय खरे, दिनेश गोस्वामी, संदीप जडिया, सुन्नु गुप्ता, अंकुर रजक, रामेश्वर, संतोष कुमार रैकवार, मुकेश कुमार विश्वकर्मा, कैलाश मोदी सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।  

यह भी पढ़े -सर्पदंश से पीडित सांप को लेकर पहुंचा अस्पताल, मचा हड़कम्प


Tags:    

Similar News