Panna News: डॉक्टर अभिषेक जैन को किया गया सम्मानित

  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जन स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मध्य प्रदेश सरकार द्वारा
  • डॉक्टर अभिषेक जैन को किया गया सम्मानित

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-28 12:48 GMT

Panna News: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जन स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम में मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक जैन को 27 सितंबर 2024 को अंतर्राष्ट्रीय सेफ अबॉर्शन डे के अवसर पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान सुरक्षित गर्भपात सेवाओं, मातृ स्वास्थ्य और अन्य चिकित्सा सेवाओं में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया। डॉ. अभिषेक जैन के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किए हैं जो उनकी और उनकी टीम की कड़ी मेहनत का प्रमाण हैं। यह पुरस्कार भोपाल के होटल पलाश में आयोजित एक समारोह में उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य परिवार कल्याण के निदेशक द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर पत्रकार विकास परिषद सांई रोटी कपड़ा बैंक और मध्यप्रदेश वैश्य महासम्मेलन जैसे विभिन्न संगठनों ने डॉ. जैन को शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़े -मजदूरों को परेशान करने वाले प्रधान आरक्षक का एसपी ने किया तबादला

Tags:    

Similar News