सीएम का स्वागत: पार्षद कल्पना यादव के नेतृत्व में किया गया सीएम का स्वागत

  • पार्षद कल्पना यादव के नेतृत्व में किया गया सीएम का स्वागत

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-27 13:10 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को पन्ना आए और श्रीकृष्ण पर्व में शामिल होकर भगवान बलराम और भगवान श्री जुगल किशोर जी के दर्शन कर आर्शीवाद लिया। इस दौरान पंचम सिंह चौराहे में पन्ना नगर पालिका परिषद की वार्ड क्रमांक २० की पार्षद कल्पना यादव एवं उनके पति देवेन्द्र सिंह बब्लू यादव ने आतिशबाजी कर व फूल-माला पहनाकर मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। पार्षद कल्पना यादव ने सुबह से ही स्वागत की तैयारी शुरू कर दी थी चौराहे को रंगीन रोशनी से सजाया गया और बैनर लगाए गए।

यह भी पढ़े -श्रीराम पथ गमन वृहस्पति कुंड जन सेवा समिति ने किया विद्यालयों का सर्वे

महिलाएं कलश लेकर अपने चहेते भाई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के स्वागत के लिए तैयार थीं। जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला पंचम सिंह चौराहे पहुंचा जोरदार आतिशबाजी की गई और इसके बाद कल्पना देवेंद्र सिंह यादव ने गुलदस्ता भेंटकर मुख्यमंत्री का ऐतिहासिक स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके इष्ट मित्र और मोहल्लेवासी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने गुलदस्ता ग्रहण करने के बाद महिलाओं से बात की और उनके स्वागत के लिए धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। इस दौरान कल्पना यादव, जया यादव सहित अन्य महिलायें व भाजपा नेता तरुण पाठक, मनीष शर्मा, अरुण शर्मा, अभी यादव, अशोक गुप्ता, रामाधार अग्रवाल, मनोज सहित बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।  

यह भी पढ़े -पवित्र नगरी पन्ना में आज मनाई जायेगी श्री कृष्ण जन्माष्टमीं, अदभुत होगा श्री जुगल किशोर सरकार के मंदिर का सौदर्य

Tags:    

Similar News